×

Ranveer Singh Upcoming Movies 2023: 'बैजू बावरा' से लेकर 'डॉन 3' तक, इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे रणवीर

Ranveer Singh Upcoming Movies 2023: अगर आप भी रणवीर सिंह के फैन है, तो जरूर यह जानना चाहेंगे कि आपके फेवरेट हीरो इस साल किन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 19 May 2023 4:30 PM GMT
Ranveer Singh Upcoming Movies 2023: बैजू बावरा से लेकर डॉन 3 तक, इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे रणवीर
X
Ranveer Singh Upcoming Movies 2023 (Image credit: Instagram)

Ranveer Singh Upcoming Movies 2023: यह साल 2023 चल रहा है और ऐसे में हर फैन अपने फेवरेट हीरो की फिल्म का बेसब्री से इंतजार करता है और उनकी आने वाली हर अपकमिंग फिल्मों को लेकर बेसब्र रहता है। ऐसे में अगर आप भी रणवीर सिंह के फैन हैं, तो जरूर यह जानना चाहेंगे कि उनकी कौन-सी फिल्में आने वाले दिनों में रिलीज होने वाली है, तो आइए बिना किसी देर के हम रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

#1 रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)

करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी में दक्षिम भारतीय लड़की और उत्तर भारतीय लड़के की लव स्टोरी है। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बन रही है। इसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।

#2 गोलमाल 5 (Golmaal 5)

खबरों की मानें, तो रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'गोलमाल 5' में नजर आने वाले हैं। जी हां, अपने एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी ने फिल्म 'गोलमाल' के बारे में बात करते हुए कहा था, “रणवीर सिंह भी उसी आश्रम से हैं जहां से गोलमाल के पात्र हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि यह गोलमाल का प्रीक्वल है। इसमें अजय सर नहीं होंगे, लेकिन उनके बचपन का किरदार जरूर दिखेगा। सर्कस के बाद उनकी कहानी में आगे क्या होता है, यह आप गोलमाल 5 में जानेंगे।” हालांकि, अभी इस फिल्म से जुड़ी कोई और अपडेट सामने नहीं आई है।

#3 बैजू बावरा (Baiju Bawra)

'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' के बाद संजय लीला भंसाली सुपरहिट मूवी 'बैजू बावरा' लेकर आ रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह एक बार फिर दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। माना यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म से जुड़ी ज्यादा अपडेट सामने नहीं आई है।

#4 डॉन 3 (Don 3)

शाहरुख खान ने 2006 में डॉन के रीमेक में अभिनय किया था, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित किया गया था। डॉन 2 नामक सीक्वल, 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख ने मुख्य किरदार के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया था, लेकिन अब खबरें हैं कि डॉन 3 में शाहरुख खान नहीं बल्कि एक्टर रणवीर सिंह नजर आएंगे।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story