×

अनुराग ने किया लड़के को मोलेस्ट: निर्देशक ने कबूला सच, कंगना ने शेयर किया वीडियो

कंगना रनौत ने पायल घोष का सपोर्ट किया है। कंगना ने अनुराग का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें निर्देशक यह बताते नजर आ रहे हैं कि जब वह छोटे थे तो उन्होंने स्कूल के दिनों में एक लड़के को मोलेस्ट किया था।

Shreya
Published on: 23 Sep 2020 6:11 AM GMT
अनुराग ने किया लड़के को मोलेस्ट: निर्देशक ने कबूला सच, कंगना ने शेयर किया वीडियो
X
अनुराग ने किया लड़के को मोलेस्ट: निर्देशक ने कबूला सच, कंगना ने शेयर किया वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों एक बार फिर से यौन शोषण का मामला गर्म हो चुका है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्ट अनुराग कश्यप पर बीते दिनों एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में निर्देशक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। हालांकि अनुराग इन आरोपों को खारिज करते आए हैं। उनका कहना है कि ऐसा करके उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: अभी जेल में ही रिया-शोविक की कटेगी रात, जमानत पर सुनवाई टली

कंगना ने शेयर किया अनुराग का वीडियो

इस बीच कंगना रनौत ने पायल घोष का सपोर्ट किया है। कंगना ने अनुराग का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें निर्देशक यह बताते नजर आ रहे हैं कि जब वह छोटे थे तो उन्होंने स्कूल के दिनों में एक लड़के को मोलेस्ट किया था। इस वीडियो में अनुराग कह रहे हैं कि उन्हें लगा कि जो उनके साथ हुआ है वही उन्हें दूसरों के साथ करना चाहिए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: 24 घंटे में आए इतने मामले, अब तक 90020 लोगों की हुई मौत

Anurag Kashyap अनुराग ने एक लड़के को किया था मोलेस्ट (फोटो- सोशल मीडिया)

बच्चे को किया था मोलेस्ट

वीडियो में अनुराग बता रहे हैं कि जब वह थोड़े सीनियर हो गए तो उन्होंने स्कूल के एक छोटे से बच्चे को कोने में ले जाकर दो-तीन झापड़ मारे। जब वह रोने लगा तो, उन्हें उस बच्चे पर दया आ गई और उसे गले लगा लिया। लेकिन अनुराग के इस बर्ताव से लड़का काफी कनफ्यूज था और उसने अगले दिन शिकायत कर दी। बाद में उसके पैरेंट्स आए और फिर बहुत चिल्लाए।

यह भी पढ़ें: भारत ने तुर्की को दी कड़ी चेतावनी: इस हरकत पर बताई औकात, दिया था ये बयान

कंगना ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

अनुराग ने कहा कि उन्हें बहुत शर्मिंदगी हुई। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि मैंने इमोशनल गिद्धों और सुसाइड गैंग के बारे में बात की है, जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को मार डाला और मुझे भी आत्महत्या करने के लिए उकसाया, कई लोगों ने पूछा कि वे दूसरों के साथ ऐसा क्यों करते हैं? अनुराग की बात सुनिए वह समझा रहा है कि कैसे उन्होंने एक बच्चे को मोलेस्ट किया था।

कंगना लिखती हैं कि ये वे लोग हैं, जिन्हें लगता है दूसरों को परेशान करना ही समस्या का हल है। बता दें कि कंगना इस मैटर में पायल घोष का सपोर्ट कर रही हैं। वहीं बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अनुराग का सपोर्ट किया है।



यह भी पढ़ें: मोदी पूरी दुनिया में: दुनियाभर में 100 लोगों में शामिल PM, हुआ भारत का नाम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story