×

मोदी पूरी दुनिया में: दुनियाभर में 100 लोगों में शामिल PM, हुआ भारत का नाम

दुनियाभर में मशहूर अमेरिका की टाइम मैग्जीन ने पूरी दुनिया के 100 प्रभावशाली(Impressive) लोगों की लिस्ट यानी सूची जारी की है। टाइम पत्रिका की इस सूची में भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम शामिल है।

Newstrack
Published on: 23 Sep 2020 6:00 AM GMT
मोदी पूरी दुनिया में: दुनियाभर में 100 लोगों में शामिल PM, हुआ भारत का नाम
X
दुनियाभर में मशहूर अमेरिका की टाइम मैग्जीन ने पूरी दुनिया के 100 प्रभावशाली(Impressive) लोगों की लिस्ट यानी सूची जारी की है।

नई दिल्ली: दुनियाभर में मशहूर अमेरिका की टाइम मैग्जीन ने पूरी दुनिया के 100 प्रभावशाली(Impressive) लोगों की लिस्ट यानी सूची जारी की है। टाइम पत्रिका की इस सूची में भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम शामिल है। पीएम मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सम्मिलित किया गया है। बता दें, दुनियाभर के लोगों की इस सूची में भारतीय लोगों में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना, गूगल सीईओ(CEO) सुंदर पिचाई, एचआईवी(HIV) पर शोध करने वाले रविंदर गुप्ता और शाहीन बाग पर धरने में शामिल हुई बिल्किस का नाम भी दिया हुआ है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोक‍तंत्र

अमेरिका की टाइम मैगजीन ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में लिखा, 'लोकतंत्र के लिए सबसे जरूरी स्‍वतंत्र चुनाव नहीं है। इसमें केवल यह पता चलता है कि किसे सबसे अधिक वोट मिला है। भारत 7 दशकों से अधिक समय से दुनिया का सबसे बड़ा लोक‍तंत्र रहा है। भारत की 1.3 अरब की आबादी में ईसाई, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, जैन और अन्‍य धर्मों के लोग शामिल हैं।'

ये भी पढ़ें... भारत युद्ध को तैयार: आ रहे ये सुपर-पॉवर ड्रोन, सेनाओं की ताकत में बढ़ोत्तरी

आपको बता दें, इससे पहले टाइम मैग्जीन ने अपने एक आर्टिकल में पीएम मोदी की तारीफ भी की थी। टाइम मैग्जीन ने 'मोदी हैज यूनाइटेड इंडिया लाइक नो प्राइम मिनिस्टर इन डेकेड्स' यानी 'मोदी ने भारत को इस तरह एकजुट किया है जितना दशकों में किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया' शीर्षक से बड़ा आर्टिकल छापा था।

'नरेंद्र मोदी फॉर पीएम'

टाइम मैग्जीन ने आर्टिकल को मनोज लडवा ने लिखा है जिन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान 'नरेंद्र मोदी फॉर पीएम' अभियान चलाया था।

इस में लिखा गया है, 'उनकी (मोदी) सामाजिक रूप से प्रगतिशील नीतियों ने तमाम भारतीयों को जिनमें हिंदू और धार्मिक अल्पसंख्यक भी शामिल हैं, को गरीबी से बाहर निकाला है। यह किसी भी पिछली पीढ़ी के मुकाबले तेज गति से हुआ है।'

ये भी पढ़ें...अभी जेल में ही रिया-शोविक की कटेगी रात, जमानत पर सुनवाई टली

pm modi Ayushmann Khurrana फोटो-सोशल मीडिया

दुनियाभर के लोगों में टाइम पत्रिका में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन, कमला हैरिस, जो बाइडन, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल सहित दुनियाभर के कई नेता शामिल हैं।

अकेले इंडियन एक्‍टर

बहुत बड़ी उपलब्धि तो ये है कि बॉलीवुड आयुष्‍मान इस साल इस ल‍िस्‍ट में शामिल होने वाले अकेले इंडियन एक्‍टर बने हैं। आयुष्मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गौरव को प्राप्‍त करने की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें...पूनम पांडे की शादी के 13 दिन: हनीमून पर ही पति ने की मारपीट, हुआ गिरफ्तार

आयुष्मान ने लिखा- 'टाइम मैगजीन द्वारा जारी विश्‍व के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्‍ट में शामिल होकर गौरव की अनुभूति हो रही है।' सोशल मीडिया पर आयुष्‍मान के फैंस इस सम्‍मान से काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्‍हें बधाई दे रहे हैं।

मात्र दो घंटे में आयुष्‍मान की इस पोस्‍ट को कई लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी आयुष्मान की तारीफ की है। अंधाधुन के लिए आयुष्मान को 'नेशनल अवॉर्ड' से नवाजा गया था।

ये भी पढ़ें...बुंदेलखंड के किसानों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू ने योगी से मांगा आर्थिक पैकेज

Newstrack

Newstrack

Next Story