×

सुशांत की मौत के बाद करण ने लिया ये फैसला, जानें पूरा मामला

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। वहीं बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंट गया है। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड के डार्क साइड का चेहरा सामने आया है।

Ashiki
Published on: 18 Jun 2020 1:38 PM GMT
सुशांत की मौत के बाद करण ने लिया ये फैसला, जानें पूरा मामला
X

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। वहीं बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंट गया है। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड के डार्क साइड का चेहरा सामने आया है। लोग जमकर बॉलीवुड पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। इसके साथ ही सलमान खान, करण जौहर जैसे बड़े नाम पर पक्षपात करने का इल्जाम रहे हैं।

ये भी पढ़ें: चीन का घिनौना काम: भारत में डंप कर रहा ये मेडिसिन, ऐसे बना रहा टारगेट

परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत

कुछ लोगों का कहना है कि सुशांत बॉलीवुड में 'स्टार एंड संस फर्स्ट' से परेशान थे, जिसकी वजह से डिप्रेशन में आकर उन्होंने यह फैसला लिया। उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कुछ निर्माता-निर्देशकों पर भाई-भतीजेवाद का इल्जाम लगाने लगाने लगे हैं। इसमें करण जौहर का नाम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर भूमि पूजनः कार्यक्रम टला, भारत चीन सीमा विवाद का बड़ा असर

किया ये काम...

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर करण जौहर की काफी आलोचना हो रही है। इस बीच उन्होंने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट से करीब 100 लोगों को अनफॉलो कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Flipkart का महा सेल: iPhone समेत ये महंगे फोन कम कीमत पर, मिलेगी बंपर छूट

अब सिर्फ इन्हें ही कर रहे हैं फॉलो

गौरतलब है को करण जौहर ने यह फैसला सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लिया है। इस समय करण जौहर अब कुल आठ लोगों की ही फॉलो कर रहे हैं, जिसमें चार लोग उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने जुड़े हैं। वहीं बाकी के चार सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। बता दें कि करण इससे पहले वह बॉलीवुड के कई कलाकारों को फॉलो कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: सुशांत का प्यारा डॉगी: आज भी कर रहा यहां इंतजार, देख रो देंगे आप

Ashiki

Ashiki

Next Story