×

हे भगवान! बॉलीवुड की इस हसीना की हनीमून पर लगी थी बोली, पति ने दोस्तों संग सोने को किया था मजबूर, सालों बाद हुआ खुलासा

Bollywood Actress: आमजन हो या फिर कोई बॉलीवुड स्टार कभी-कभी इंसान एक ऐसे रिश्ते में फंस जाता है, जो किसी नर्क से कम नहीं होती। ऐसा ही कुछ इस फेमस एक्ट्रेस के साथ भी हुआ था। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 15 July 2023 7:03 AM GMT
हे भगवान! बॉलीवुड की इस हसीना की हनीमून पर लगी थी बोली, पति ने दोस्तों संग सोने को किया था मजबूर, सालों बाद हुआ खुलासा
X
Bollywood Actress (Image Credit: Instagram)

Bollywood Actress: आपने ऐसे बहुत से किस्से सुने होंगे, जहां पति अपनी पत्नी को पैसों के लिए निलाम कर देता है। उसकी बोली लगाता है और दोस्तों के मजे के लिए उनके साथ सोने पर मजबूर करता है, लेकिन आपने ऐसा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को लेकर सुना है? नहीं सुना होगा! लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके साथ ठीक ऐसा ही हुआ है। जब आप उस एक्ट्रेस का नाम सुनेंगे, तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। क्योंकि हम भी यह सुनकर दंग रह गए थे।

बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में से हैं एक

हम बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की बात कर रहे हैं। जी हां...आपको इनका नाम सुनकर हैरानी हुई होगी। करिश्मा बॉलीवुड कि हिट एक्ट्रेस में से एक थीं, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन शादी के बाद करिश्मा ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, जिससे उन्हें दो बच्चे हुए हैं, जिनमें एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान है।

लेकिन साल 2014 में संजय और करिश्मा का तलाक हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान करिश्मा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था और बताया था कि संजय ने उनके साथ हनीमून पर क्या किया था।

संजय ने करिश्मा की हनीमून पर लगाई थी बोली

दरअसल, करिश्मा ने यह दावा किया था कि संजय ने उन्हें हनीमून पर अपने दोस्त के साथ सोने के लिए मजबूर किया था और उनकी सबसे सामने बोली लगाकर उनका अपमान किया था। वहीं संजय का आरोप था कि करिश्मा ने सिर्फ पैसों के लिए उनसे शादी की थी। जब करिश्मा और संजय का तलाक हो गया था, तब कुछ समय के बाद एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा के पिता व एक्टर रणधीर कपूर ने भी संजय को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा - 'मैं कभी भी संजय और करिश्मा के रिश्ते के पक्ष में नहीं था। हर कोई हमारी साख जानता है कि हम कपूर हैं और हमें किसी के पैसों की जरुरत नहीं है।''

संजय को लेकर रणधीर कपूर ने दिया था बड़ा बयान

इसी इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने कहा था - ''हम कपूर को ना सिर्फ पैसा मिला, बल्कि हमारा टैलेंट जीवन भर हमारा साथ दे सकता है। संजय थर्ड क्लास आदमी है। मैं कभी भी नहीं चाहता था कि करिश्मा उससे शादी करें।

वो अय्याश है और उसने कभी भी अपनी पत्नी की परवाह नहीं की। वह उसे धोखा दे रहा था और दूसरी महिला के साथ रह रहा था। पूरी दिल्ली जानती है कि वह कैसा है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा।''

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story