×

'कौन बनेगा करोड़पति' की हॉटसीट पर बैठने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

इस राउंड मे अगर आप कम समय में सही जवाब देते हैं तो आपको शहंशाह अमिताभ बच्चन हॉटसीट पर बैठने और गेम आगे खेलने के लिए आमंत्रित करते हैं। इस तरह आप कौन बनेगा करोड़पति गेम खेल सकते हैं।

Manali Rastogi
Published on: 19 Aug 2019 6:25 AM GMT
कौन बनेगा करोड़पति की हॉटसीट पर बैठने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
X
'कौन बनेगा करोड़पति' की हॉटसीट पर बैठने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

मुंबई: गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीज़न 19 अगस्त यानि आज से सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है। हर बार की तरह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इसे होस्ट करने वाले हैं। इस बार भी इस शो के लिए लाखों लोग अपनी किस्मत आजमाते नजर आने वाले हैं। मगर बहुत कम लोग होते हैं, जो हॉटसीट तक पहुंच पाते हैं।

यह भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव को हुई गंभीर बीमारी, अब चलने में हो रही परेशानी

वैसे अगर आप भी 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज हम आपको बताएंगे कि आप अमिताभ बच्चन के सामने बैठ सकते हैं। अगर आपको हॉटसीट पर विराजमान होना है तो नीचे दी हुई बातों को ध्यान में रखिए और मन लगाकर पढ़ाई करिए।

यह भी पढ़ें: हाई अलर्ट: यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली परेशान, केजरीवाल ने बुलाई बैठक

शो ऑनएयर होने से पहले पूछे जाते हैं सवाल

यह तो आप भी जानते होंगे कि शो ऑनएयर होने से पहले टीवी पर कुछ सवाल पूछे जाते हैं, जिनके लिए दर्शकों को 4 विकल्प प्रदान किए जाते है। ऐसे में आपको रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए इन सवालों का सही जवाब देना होता है। जवाब देने के लिए आपको टीवी पर दर्शाए गए नंबर पर मैसेज करना होता है। अगर आप सही जवाब देते हैं तो केबीसी की टीम आपको मैसेज करेगी। इसके अलावा आप अपना रजिस्ट्रेशन सोनी की एप्लिकेशन पर भी करवा सकते हैं।

एक्जिक्यूटिव द्वारा लिया जाएगा ऑडिशन

जब रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है, तब आपको शो के एक्जिक्यूटिव द्वारा ऑडिशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस चरण में आपका जनरल नॉलेज टेस्ट लिया जाएगा। बता दें, देशभर के कुछ चुनिंदा शहरों में ही इसका ऑडिशन होता है। इस टेस्ट को पास करने के लिए आपको मेरिट लिस्ट में शामिल होना पड़ेगा। जी हां, इस टेस्ट में मेरिट के अनुसार लोगों का सेलेक्शन होता है। इस राउंड के लिए एक्जिक्यूटिव आपको कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट बताएंगे, जिनको आपको अपने साथ लेकर जाना होगा।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी आज इकॉनमी को दे सकते हैं राहत, कुछ बड़े फैसले आने की उम्मीद

तीन लोगों का पैनल आपसे पूछेगा सवाल

जो इस राउंड को पास करेगा, उसे तीन लोगों के पैनल द्वारा पूछे गए सवालों के सही जवाब देने होंगे। इसके बाद दो लिस्ट तैयार की जाती हैं। पहली लिस्ट उन व्यक्तियों की होती है, जो सीधे फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के लिए भेजा जाता है और दूसरी सूंची बैकअप में रखे व्यक्तियों की होती है, जिन्हे किसी कंटेस्टेंट की अनुपस्थिति में अवसर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: बेहद नाजुक दौर से गुजर रहे अरुण जेटली, सेहत में नहीं हो रहा कोई सुधार

आपने टीवी पर तो देखा ही होगा कि जब शो शुरू होता है तब फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट गेम होता है। इस राउंड मे अगर आप कम समय में सही जवाब देते हैं तो आपको शहंशाह अमिताभ बच्चन हॉटसीट पर बैठने और गेम आगे खेलने के लिए आमंत्रित करते हैं। इस तरह आप कौन बनेगा करोड़पति गेम खेल सकते हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story