×

Kishore Kumar Birthday: कभी घर से भगया, तो कभी डायरेक्टर संग रही अनबन, किशोर दा का भी था कॉन्ट्रोवर्सी से खासा नाता

Kishore Kumar Birthday: आज भी किशोर दा की आवाज हमारे दिलों में बसी है। उनकी गायकी और अभिनय की चमक आज भी हिंदी सिनेमा में कायम है। आइए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 4 Aug 2023 2:41 AM GMT
Kishore Kumar Birthday: कभी घर से भगया, तो कभी डायरेक्टर संग रही अनबन, किशोर दा का भी था कॉन्ट्रोवर्सी से खासा नाता
X
Kishore Kumar Birthday (Image Credit: Instagram)

Kishore Kumar Birthday: किशोर कुमार हिंदी सिनेमा का वो सितारा है, जो हमसे दूर जाकर भी चमक रहा है। 4 अगस्त 1929 ये वो दिन था, जब किशोर दा जैसे कलाकार का जन्म हुआ था। आज भले वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी गायकी और अभिनय की चमक आज भी इंडस्ट्री में कायम है। आज भी उनकी गायकी के लाखों दीवाने हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

जब किशोर दा ने डायरेक्टर को काट लिया था

वैसे तो किशोर दा से जुड़े कई किस्से हैं, लेकिन यह तब की बात है जब किशोर कुमार की एक हरकत से बहुत बड़ बवाल खड़ा हो गया था। दरअसल, एक बार डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एचएस रवैल किशोर कुमार से मिलने पहुंचे थे। कुछ देर बातचीत करने के बाद जब वे जाने लगे तो किशोर कुमार ने उनके हाथ पर काट लिया। किशोर कुमार की ये हरकत देख रवैल हक्के-बक्के रह गए थे। जब रवैल ने उनसे काटने का कारण पूछा तो किशोर दा ने घर के बाहर लगे साइनबोर्ड की ओर इशारा करते हुए कहा, ''आपने बोर्ड नहीं देखा?'' उस बोर्ड पर लिखा था- 'बिवेयर ऑफ किशोर' यानी किशोर कुमार से सावधान रहे।

इस गाने में किशोर कुमार ने कर दिखाया था कमाल

बहुत कम लोग जानते होंगे कि किशोर कुमार ने एक गाने के लिए मेल और फीमेल दोनों वॉइस दी थी। जी हां...साल 1962 में कालीदास द्वारा निर्देशित फिल्म 'हाफ टिकट' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में किशोर कुमार ने 'आके सीधे लगी दिल पे जैसी' गाना गाया था। यह गाना उस समय काफी हिट रहा था, लेकिन इस गाने में किशोर दा ने मेल और फीमेल दोनों वॉइस दिए थे। दरअसल, हुआ यूं कि इस गाने में किशोर दा के साथ लता मंगेशकर गाने वाली थीं, लेकिन किसी कारण से वह पहुंच नहीं पाई। जिस वजह से किशोर दा ने इसमें अपनी आवाज दी।

जब किशोर कुमार के गानों पर लगा था बैन

क्या आप जानते हैं कि जब देश में इमरजेंसी लगी थी, तब किशोर कुमार की आवाज को रेडियो पर बैन कर दिया गया था। जी हां...साल 1975-76 के दौरान किशोर कुमार की आवाज को सभी रेडियो पर बैन कर दिया गया था।

दरअसल, किशोर दा को कांग्रेस ने गीता गाने के लिए कहा था, लेकिन किशोर दा ने ऐसा करने से मना कर दिया था, जिसके बाद गुस्से में कांग्रेस ने ऑल इंडिया रेडियो पर किशोर कुमार के गानों पर बैन लगा दिया था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story