×

करीना का बड़ा खुलासा! बताया सबसे पहले किसको दी थी ये Good Newwz

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में करीना एक प्रेग्नेंट लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

Shreya
Published on: 5 Dec 2019 6:46 AM GMT
करीना का बड़ा खुलासा! बताया सबसे पहले किसको दी थी ये Good Newwz
X

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में करीना एक प्रेग्नेंट लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर सामने आने के बाद फैन्स फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

करीना ने किसको दी थी गुड न्यूज

प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक इवेंट में ये बताया है कि, उन्होंने अपनी सबसे बड़ी गुड न्यूज को सबसे पहले किसके साथ शेयर किया था। एक्ट्रेस ने ये बताया कि, उन्होंने ये गुड न्यूज सबसे पहले अपने पति यानि कि सैफ अली खान को दी थी।

बता दें कि, करीना कपूर खान और सैफ अली खान 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को 7 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी भी दोनों के बीच लव केमेस्ट्री साफो-साफ देखने को मिलती है। दोनों का एक प्यारा सा बेटा तैमूर अली खान है, जिसकी क्यूटनेस ने सबको अपना दिवाना बना लिया।

यह भी पढ़ें: WAR के इस हीरो ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम

तैमूर रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे। हर कोई तैमूर की क्यूटनेस और सुंदरता को लेकर बाते करता नजर आ रहा था। और अभी भी तैमूर की पॉपुलैरिटी वैसे ही कायम है।

फिल्म गुड न्यूज में करीना के अलावा अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, औऱ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। ‘गुड न्यूज’ को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, इतने दिन रद्द रहेंगी ये 34 ट्रेंने, देखें लिस्ट

फिल्म रिव्यू

वहीं अगर बात करें इस फिल्म के रिव्यू की तो, अक्षय कुमार इस बार भी आपको हंसाने के लिए तैयार हैं, लेकिन कॉन्सेप्ट थोड़ा डिफरेंट है। करीना और अक्षय आईवीएफ के जरिए बच्चे की चाह में अस्पताल पहुंचते हैं, जहां दिलजीत और कियारा टकरा जाते हैं।

डॉक्टर्स की गलती से अक्षय का स्पर्म कियारा के एग्स और दिलजीत का स्पर्म करीना के एग्स में मिक्सअप हो जाता है। इसके बाद शुरू होता कॉमेडी और इमोशंस का रोलर कोस्टर।

सितारे लगाएंगे हंसी का तड़का

अक्षय और दिलजीत की जबरदस्त कॉमेडी देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। हालांकि, डॉक्टर्स की गलती के बाद जब बच्चे दुनिया में आएंगे, तब उनके साथ क्या होगा, ये तो मूवी रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: 5 DEC: इन राशियों के हाथ में नहीं रहेगा धन, जानिए पंचांग व राशिफल

करीना और कियारा दोनों है प्रेग्नेंट

ट्रेलर रिलीज होने से पहले फिल्म का एक नया पोस्टर सामने आया। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘जैसा कि आप देख सकते हैं, हम सब इसमें एक साथ हैं।’

‘गुड न्यूज’ को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में इस फिल्म के पोस्टर रिलीज किए गए थे, जिसमें करीना और कियारा दोनों प्रेग्नेंट हैं और दिलजीत व अक्षय बेबी बंप के बीच में फंसे दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: BOYS जान लें ये बात! शरीर के इस अंग का रखें ख्याल, नहीं तो लगेंगे बेकार

Shreya

Shreya

Next Story