×

Manoj Tiwari Top 10 Bhojpuri Songs: मनोज तिवारी के इन 10 गानों पर नाचता है पूरा बिहार, यहां देखें लिस्ट

Manoj Tiwari Top 10 Bhojpuri Songs: मनोज तिवारी भोजपुरी एक्टर होने के साथ-साथ एक सिंगर भी है। उनके गाने बिहार से लेकर यूपी तक में फेमस है, तो आइए देखते हैं मनोज तिवारी के अब तक के टॉप 10 हिट गानों की लिस्ट।

Ruchi Jha
Published on: 4 April 2023 1:45 PM GMT
Manoj Tiwari Top 10 Bhojpuri Songs: मनोज तिवारी के इन 10 गानों पर नाचता है पूरा बिहार, यहां देखें लिस्ट
X
Manoj Tiwari Top 10 Bhojpuri Songs (Image Credit: Instagram)

Manoj Tiwari Top 10 Bhojpuri Songs: भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता मनोज तिवारी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी गायकी से वह करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में भी दी हैं। उनके गानें बच्चे-बच्चे की जुबान पर होते हैं। तो आइए देखते हैं मनोज तिवारी के टॉप 10 गानों की लिस्ट।

1. गाना बगल वाली जान मारेली (Bhojpuri Song Bagal wali jaan mareli)

मनोज तिवारी का यह गाना 10 साल पुराना है, लेकिन आज भी कई फिल्मी पार्टियों में मनोज तिवारी का यह गाना बजता नजर आता है। मनोज तिवारी के इस गाने को 43 मिलियन से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है। 200000 से भी ज्यादा दर्शकों ने इस वीडियो पर लाइक का बटन दबाया है।

2. चट देनी मार देली (Bhojpuri Song Chat Deni Maar Deli)

मनोज तिवारी का गाना 'चट देनी मार देली' काफी फेमस है। इस गाने पर कई बार राजनेताओं को भी नाचते हुए देखा गया है। इस गाने के बोल मनोज और प्रभु नाथ के हैं वहीं संगीत दिया है धनंजय मिश्रा ने। साल 2012 में यूट्यूब पर रिलीज हुइ इस वीडियो पर 7 करोड़ 30 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

3. गोरिया चांद (Bhojpuri Song Goriyan Chand)

मनोज तिवारी का यह गाना 8 साल पहले रिलीज किया गया था। गाने में मनोज तिवारी हिंदी सिनेमा जगत की एक्ट्रेस भाग्य श्री के साथ प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं। इस सुपरहिट गाने को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।

4. बाड़ी शेर पर सवार (Bhojpuri Song Baadi Sher Par Sawaar)

मनोज तिवारी की किस्मत इसी भक्ति एल्बम से बदली थी। साल 1995 में मनोज तिवारी का एक एल्बम 'शीतला घाट पे काशी में' का गीत 'बाड़ी शेर पर सवार' रिलीज हुआ था और इस गाने ने तहलका मचा दिया था। इसी एल्बम के दौरान मनोज तिवारी को प्रसिद्धि प्राप्त हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट गाने देने शुरू कर दिए थे।

5. भोजपुरिया डोन (Bhojpuri Song Bhojpuriya Don)

मनोज तिवारी का ये गाना साल 2008 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। आज भी पार्टियों में ये गाना बजाया जाता है। इस गाने को अब तक लगभग 5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

6. हम हैं गांव के छोड़ा (Bhojpuri Song Hum Hayin Gaanv Ke Chora)

मनोज तिवारी ने ये गाना साल 2009 में गाया था। आज भी बिहार से लेकर यूपी तक की शादियों में यह गाना सुनने को मिलता है। कहना गलत नहीं होगा कि आज भी मनोज तिवारी के गानों का क्रेज हर जगह देखने को मिलता है।

7. चली मांफ कर दी लड़का है (Bhojpuri Song Chali Kaidi Laika Ha)

मनोज तिवारी का यह 19 साल पुराना है, लेकिन आज भी इस गाने का क्रेज साफ देखने को मिलता है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

8. ऊपर वाली के चक्कर में (Bhojpuri Song Uparwali Ke Chakkar Mein)

मनोज तिवारी के इस गाने को अब 3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना मनोज तिवारी के शुरुआती करियर के दिनों का गाना था, जो दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस गाने से मनोज तिवारी को लोग जानने लगे थे।

9. पूरब के बेटा (Bhojpuri Song Poorab Ke Beta)

यह गाना मनोज तिवारी की फिल्म 'ऐ चम्पा-चमेली' का है, जो साल 2002 में रिलीज किया गया था। कहने को तो यह गाना काफी पुराना है, लेकिन आज भी मनोज तिवारी के फैंस इसे सुनना पसंद करते हैं।

10. शितला भवानी मईया (Bhojpuri Song Shitla Bhawani Maiya)

मनोज तिवारी का भजन 'शितला भवानी मईया' साल 2018 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसे अब तक 6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। मनोज तिवारी का भजन नवरात्र के दिनों में ज्यादातर सुना जाता है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story