×

Me Too: अनुराग की अब खैर नहीं, पायल घोष थाम सकती है इस बड़ी पार्टी का हाथ

अनुराग कश्यप ने इस मुद्दे पर कई सारे ट्वीट किए थे। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, “क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद है।

Newstrack
Published on: 26 Oct 2020 5:19 AM GMT
Me Too: अनुराग की अब खैर नहीं, पायल घोष थाम सकती है इस बड़ी पार्टी का हाथ
X
पायल घोष ने अनुराग पर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ट्वीट लिखा था। उन्होंने कहा था कि अनुराग ने साल 2015 में उनके साथ यौन शोषण किया।

वर्ली: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल होने वाली हैं।

उनके साथ वकील भी पार्टी को ज्वाइन करेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। अभी तक सूत्रों के माध्यम से जितनी जानकारी निकलकर बाहर आ पाई है।

उसके मुताबिक पायल घोष को आरपीआई की महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं उनके वकील को भी एडवोकेट विंग में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने की चर्चा हैं।

बता दें कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अनुराग के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। लेकिन अनुराग शुरू से ही पायल के आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते आ रहे हैं।

payal ghosh- anurag kashyap पायल घोष की फोटो(सोशल मीडिया)

ये भी देखें: इलाज का नया तरीका: अब कोरोना का ऐसे होगा ट्रीटमेंट, लिया गया बड़ा फैसला

पायल घोष की मदद के लिए आगे आये थे अठावले

गौरतलब है की केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने पायल घोष के आरोप लगाने के बाद अनुराग प्रकरण में उनकी मदद की थी।

उन्होंने पायल से मुलाकात भी की थी। वे अपने साथ पायल को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कराने के लिए भी ले गये थे। इस दौरान पायल ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा और न्याय की मांग की थी।

ये भी देखें: नेहा कक्कड़ के बाद अब आदित्य की शादी, डेट हुई फिक्स, यहां लेंगे 7 फेरे…

Payal Ghosh पायल घोष (फोटो- ट्विटर)

प्रधानमंत्री के नाम ट्वीट

पायल घोष ने कुछ समय पहले अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ट्वीट लिखा था। उन्होंने कहा था कि अनुराग ने साल 2015 में उनके साथ यौन शोषण किया।

इसके बाद पायल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पायल का कहना था कि अनुराग को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए अनशन की धमकी भी दी थी।

ये भी देखें: मिथुन के बेटे पर FIR: पहले किया रेप, फिर कराया अबॉर्शन…

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें – Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story