×

मुंबई में गरजी कंगना: सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचते ही दिया संदेश, जीता सबका दिल

कंट्रोवर्शियल क्वीन कंगना रनौत आज सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। इस दौरान उन्होंने मराठी लुक कैरी किया हुआ था, जिसकी फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं।

Shreya
Published on: 29 Dec 2020 8:47 AM GMT
मुंबई में गरजी कंगना: सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचते ही दिया संदेश, जीता सबका दिल
X
मुंबई में गरजी कंगना: सिद्धिविनायक मंदिर पहुँचते ही दिया संदेश, जीता सबका दिल

मुंबई: बॉलीवुड की कंट्रोवर्शियल क्वीन कंगना रनौत इन दिनों मुंबई में हैं। एक्ट्रेस काफी समय बाद मुंबई लौटी हैं। इस बीच आज यानी मंगलवार को सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान कंगना का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। अभिनेत्री बप्पा के दर्शन के लिए साड़ी पहने पहुंची। उन्होंने मराठी लुक कैरी किया हुआ था। अब सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची कंगना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं।

कंगना का लुक जीत रहा सबका दिल

कंगना का मराठी लुक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। उनके लुक की बात की जाए तो उन्होंने ग्रीन कलर की पैठनी साड़ी कैरी की थी। इसके साथ ही उन्होंने मराठी नोज रिंग और बालों में गजरा भी पहना हुआ था। कंगना इस लुक में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री यहां पर करीब पांच मिनट तक रूकीं। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड भी उनके साथ मौजूद रहे।



यह भी पढ़ें: कंगना का भावुक संदेश: मेरी राख गंगा में न बहाएं, आप भी हो जाएंगे इमोशनल

मुंबई में रहने के लिए केवल गणपति की अनुमति की आवश्यकता

हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर सामने रखने वाली कंगना ने गणपति बप्पा मोरया और जय महाराष्ट्र कहा। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि मुंबई में रहने के लिए मुझे केवल गणपति की इजाजत की जरूरत है और मैं यहां उनकी अनुमति लेने आई हूं। उन्होंने कहा कि मुझे किसी और की इजाजत की आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें कि बीते महीने जब वो मुंबई पहुंची थी तो उनके ऑफिस पर बीएमसी द्वारा कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें: आ रही कोरोना से जीतने वाली बेबी डॉल, अब धमाल मचाएंगी कनिका कपूर

शिवसेना और बीएमसी के साथ विवाद

आपको बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद कंगना अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में थीं। इसके बाद बीएमसी और शिवसेना के साथ उनका काफी ज्यादा विवाद बढ़ गया था। उन्होंने एक बार मुंबई की तुलना पीओके से करते हुए कहा था कि वो मुंबई में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्रियों ने उन पर निशाना साधा था और बीएमसी के साथ भी उनका विवाद चरम पर रहा।

यह भी पढ़ें: कॉपी कैट हैं ये दिग्गज अभिनेत्रियां, क्या आप जानते हैं इंडियन सिनेमा की ये सच्चाई

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story