×

Sonu Nigam: सोनू निगम ही नहीं, इन सेलेब्स के घर भी हुई चोरी, जानिए किसको हुआ कितने का नुकसान

Sonu Nigam: हाल ही में, सिंगर सोनू निगम के पिता के घर में चोरी हुई है, लेकिन क्या आप जानते हैं? बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनको चोरी के कारण लाखों का नहीं, बल्कि करोड़ों का नुकसान हुआ है। आइए जानते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 23 March 2023 2:22 PM GMT
Sonu Nigam: सोनू निगम ही नहीं, इन सेलेब्स के घर भी हुई चोरी, जानिए किसको हुआ कितने का नुकसान
X
Sonu Nigam (Image Credit: Instagram)

Sonu Nigam: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर सोनू निगम को कौन-नहीं जानता है। अभी हाल ही में सोनू निगम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी कि उनके पिता अगम निगम के घर चोरी हो गई है। इसकी शिकायत सोनू की बहन निकिता ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट्स की मानें, तो अगम निगम के घर से 72 लाख रुपए लूट लिए गए हैं।

इन सेलेब्स के घर भी हुई चोरी

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्हें चोरी के कारण भारी नुकसान हुआ है। जी हां, ऐसे कई स्टार हैं, जिनके घरों में लाखों-करोड़ों की चोरी हो चुकी है। तो आइए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में किन-किन सेलेब्स का नाम शामिल है।

सोनू निगम के पिता के घर हुई चोरी

बता दें कि सोनू निगम के पिता अगम निगम मुंबई के अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा में विंडसर ग्रैंड बिल्डिंग में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके घर पर चोरी हुई है, जिसकी शिकायत उनकी बेटी निकिता ने दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया था कि उनके पिता के घर से 72 लाख रुपए लूट लिए गए हैं।

सोनम कपूर के घर हुई चोरी

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर में भी चोरी हो चुकी है। चोर उनके घर से 1.41 करोड़ रुपए की ज्वेलरी व नकदी चुराकर ले गए थे। मामला बेहद हाईप्रोफाइल होने की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन किया था, जिसके बाद चोर को पकड़ लिया गया था।

अनिताभ बच्चन के घर हुई चोरी

इतनी सिक्योरिटी के बाद भी अमिताभ बच्चन के घर चोरी की एक घटना हो चुकी है। उस वक्त उनके घर से 8,000 रुपए चोरी हो गए थे। हालांकि, बिग बी के सिक्योरिटी गार्ड ने चोर को पकड़ लिया था।

अजय देवगन के घर हुई चोरी

कुछ साल पहले, एक्टर अजय और काजोल के घर से 17 सोने की चूड़ियां गायब हो गई थीं। इस मामले में पुलिस ने उनके नौकरों को अरेस्ट कर लिया था, जिसके बाद पुलिस को सिर्फ 4 चूड़ियां ही बरामद हो सकी थी।

सलमान खान की बहन अर्पिता के घर हुई चोरी

सलमान खान की बहन अर्पिता जब विदेश में छुट्टियां बिताने गई थीं तब चोर उनके मुंबई वाले घर में घुस आए और वहां से 5 लाख से ज्यादा की कीमत का सामान, 10 ग्राम का सोने का सिक्का और कुछ डिजाइनर कपड़े चुरा ले गए थे, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में अर्पिता की घरेलू नौकरानी को हिरासत में लिया था।

खैर, हैरानी की बात तो यह है कि इतनी सिक्योरिटी होने के बाद भी जब इतने बड़े-बड़े सेलेब्स के घर चोरी हो जाती है, तो आम इंसान इससे कैसे बचे। वैसे, आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story