×

बॉलीवुड में रासलीला: 200 लड़कियों से संबंध रखने वाला डायरेक्टर, लगे ये बड़े आरोप

अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म डायरेक्टर पर इल्जाम लगाते हुए ट्वीट किया था कि अनुराग ने उनके साथ गलत काम किया है। इस ट्वीट में पायल ने प्रधानमंत्री मोदी को भी टैग किया है और इस पर एक्शन लेने की अपील की है। 

Shreya
Published on: 20 Sep 2020 8:56 AM GMT
बॉलीवुड में रासलीला: 200 लड़कियों से संबंध रखने वाला डायरेक्टर, लगे ये बड़े आरोप
X
बॉलीवुड में रासलीला: 200 लड़कियों से संबंध रखने वाला डायरेक्टर, लगे ये बड़े आरोप

मुंबई: फिल्म मेकर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक बार फिर से अनुराग कश्यप विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, अनुराग पर यौन शोषण का आरोप लगा है। जी हां, एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग पर ये आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म डायरेक्टर पर इल्जाम लगाते हुए ट्वीट किया था कि अनुराग ने उनके साथ गलत काम किया है। इस ट्वीट में पायल ने प्रधानमंत्री मोदी को भी टैग किया है और इस पर एक्शन लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: सुशांत हत्या या आत्महत्या: अब जल्द हटेगा इस राज से पर्दा, CBI-AIIMS की बैठक टली

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर क्या लगाया आरोप?

अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए पायल घोष ने लिखा कि अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपसे अनुरोध है कि इनके खिलाफ कार्रवाई कीजिए और देश को इस रचनात्मक आदमी के पीछे के दानव को देखने दें। मुझे पता है कि यह कहना मेरे लिए नुकसानदेह है और मेरी सुरक्षा खतरे में है। कृपया मेरी मदद कीजिए।

यह भी पढ़ें: लड़की शराब से नहाई: हैवानों ने रेप के लिए किया ऐसा, फिर ताबड़तोड़ चलाई चाकू

काम देने का लालच देकर अनुराग ने किया यौन शोषण

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पायल घोष का आरोप है कि फिल्मों में काम देने का लालच देकर अनुराग कश्यप ने उनका यौन शोषण किया। पायल घोष ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अनुराग ने उन्हें एक बार बताया था कि उनके कई लड़कियों के साथ रिलेशन रह चुके हैं। यहीं नहीं अभिनेत्री ने खुलासा किया कि अनुराग के 200 से ज्यादा लड़कियों के साथ रिलेशन रहे।

Payal Ghosh पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाए यौन शोषण के आरोप (फोटो- ट्विटर)

यूजर्स कर रहे न्याय की मांग

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगने की वजह से एक बार फिर बॉलीवुड के गलियारों में हलचल मच गई है। लोग MeToo का हैशटैग यूज करके अभिनेत्री के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स पायल के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। साथ ही अनुराग कश्यप के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल ने बढ़ाई मोदी सरकार की मुश्किल, चंडीगढ़ से हजारों किसान हुए दिल्ली रवाना

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story