TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Priety Zinta के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के इस सदस्या का हुआ निधन

Priety Zinta: प्रीति जिंटा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के परिवार के एक सदस्या का निधन हो गया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 27 Aug 2023 4:59 AM GMT
Priety Zinta के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के इस सदस्या का हुआ निधन
X
Priety Zinta (Image credit: Instagram)

Priety Zinta: एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की फैमिली पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस ने अपने सबसे करीबी शख्स को हमेशा के लिए खो दिया है। जी हां..एक्ट्रेस के पति के पिता और उनके ससुर जॉन स्विंडल का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अपने ससुर के निधन पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

प्रीति जिंटा के ससुर का हुआ निधन

दरअसल, प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने ससुर जॉन स्विंडल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में प्रीति लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं और उनके साथ उनके ससुर उनका हाथ पकड़े खड़े हुए हैं। यह तस्वीर प्रीति की शादी की तस्वीर है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रीति ने कैप्शन में एक इमोशनल नोट लिखा है।

उन्होंने लिखा- ''डियर जॉन...मैं आपकी समझदारी, दयालुता और प्यार को कभी नहीं भूल पाऊंगी। मुझे आपके साथ शूटिंग पर जाना, आपका पसंदीदा इंडियन फूड पकाना और सूरज की रोशनी में हर टॉपिक पर बातचीत करना पसंद था। मेरे और मेरी फैमिली के लिए अपना घर और दिल खोलने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आपके बिना ईस्ट कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा। मैं जानती हूं कि आप अभी शांति में हैं और एक खुशहाल जगह पर हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले।''

कहां रहती हैं प्रीति जिंटा?

आपको बता दें कि प्रीति जिंटा आखिरी बार साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्क इन पेरिस' में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद वह इंडस्ट्री से गायब ही हो गई थीं और साल 2016 में उन्होंने जीन गुडइनफ से शादी कर ली थी। शादी के बाद से एक्ट्रेस अपने पति और फैमिली के साथ लॉस एंजिल्स में ही रहती हैं। हालांकि, अपने बिजनेस के लिए वह अक्सर इंडिया आती रहती हैं। बता दें कि प्रीति जिंटा के जुड़वां बच्चे भी हैं। साल 2021 में एक्ट्रेस सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story