×

निधन मशहूर सिंगर का: अचानक म्यूजिक इंडस्ट्री में पसरा मातम, CM ने जताया दुख

सरदूल सिकंदर बीते लंबे समय से कोरोना वारयस से जंग लड़ रहे थे, लेकिन इस बीमारी ने उन्हें मात दे दी। सिंगर ने आज 60 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके इस तरह दुनिया को अलविदा कह जाने से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Shreya
Published on: 24 Feb 2021 10:41 AM GMT
निधन मशहूर सिंगर का: अचानक म्यूजिक इंडस्ट्री में पसरा मातम, CM ने जताया दुख
X
निधन मशहूर सिंगर का: अचानक म्यूजिक इंडस्ट्री में पसरा मातम, CM ने जताया दुख

नई दिल्ली: एक बार फिर से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। साल 2020 की तरह इस साल भी कई मशहूर हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब इसमें एक और सितारे का नाम जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर (Punjabi singer Sardool Sikander) की। जिन्होंने आज यानी बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

कोरोना वारयस से लड़ रहे थे जंग

सरदूल सिकंदर बीते लंबे समय से कोरोना वारयस से जंग लड़ रहे थे, लेकिन इस बीमारी ने उन्हें मात दे दी। सिंगर ने आज 60 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके इस तरह दुनिया को अलविदा कह जाने से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस खबर से उनके फैन्स को भी तगड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जॉय मुखर्जी ने दिए कई हिट फ़िल्म, आज भी ये फ़िल्में दर्शकों की पहली पसंद

CM अमरिंदर सिंह ने जताया दुख

सिंगर के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Captain Amarinder Singh) ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि लैजेंड्री सिंगर सरदूल सिकंदर के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्हें हाल ही में कोरोना हुआ था और उनका इलाज चल रहा था। आज पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री उनके बिना गरीब हो गई है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं है।



हर्षदीप कौर ने किया ये ट्वीट

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के अलावा म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने भी सरदूल सिकंदर के निधन पर दुख प्रकट किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस कड़ी में सिंगर हर्षदीप कौर ने ट्वीट कर लिखा कि बहुत ही दुखद खबर। सरदूल जी के जाने से बहुत दुखी हूं। म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। उनके परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं।



यह भी पढ़ें: श्रीदेवी की पुण्यतिथि: अचानक मौत से हिले थे लोग, मिल चुके 5 फिल्म फेयर अवॉर्ड

फैन्स के लिए बड़ा झटका

वहीं विशाल ददलानी ने लिखा कि सरदूल का जाना उनके लिए एक निजी क्षति है। वो सरदूल को एक बेहतर सिंगर मानने के साथ ही एक बेहतरीन इंसान भी समझते हैं। विशाल के अलावा और भी कई दूसरे सेलेब्स ने सरदूल सिकंदर को श्रद्धांजलि दी है। वहीं दूसरी ओर उनके फैन्स भी उनके जाने से काफी ज्यादा दुखी हैं।



यह भी पढ़ें: प्रियंका को गैंग रेप की धमकी, हॉलीवुड का सफ़र नहीं था आसान, खुले कई राज़

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story