×

Rajinikanth: कौन है रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या जिनके घर हुई चोरी, जानिए पल-पल की अपडेट

Rajinikanth: साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत के परिवार को एक बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि उनके घर से लाखों के गहने गायब हो गए हैं। आइए आपको इसकी विस्तार से जानकारी देते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 21 March 2023 7:47 AM GMT (Updated on: 21 March 2023 7:58 AM GMT)
Rajinikanth: कौन है रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या जिनके घर हुई चोरी, जानिए पल-पल की अपडेट
X
Rajinikanth (Image Credit: Instagram)

Rajinikanth: आपने आम लोगों के घरों में चोरी होने का मामला तो सुना होगा, लेकिन जब बड़े-बड़े सुपरस्टार के घर में चोरी का मामला सुनने को मिलता है, तो थोड़ी हैरानी होती है। क्योंकि इन सुपरस्टार्स के पास काफी सिक्योरिटी होती है, लेकिन फिर भी वह इस तरह के मामले के शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ साउथ के दिग्गज एक्टर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ हुआ है।

साफ हुआ ऐश्वर्या रजनीकांत का लॉकर

दरअसल, रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के घर के लॉकर से सोने के गहने चोरी हो गए हैं, एक्ट्रेस ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया है कि उनके घर के लॉकर से सोने के गहने गायब हैं। ऐश्वर्या अपने दो बेटों के साथ वहां रहती हैं और उन्होंने चोरी का आरोप अपने तीन नौकरों पर लगाया है।

चेन्नई के तेनामपेट पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि वह लंबे समय तक घर में नहीं रहती थीं और घर के नौकरों का आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने कहा कि गहने 3.6 लाख रुपए के थे, लेकिन आभूषणों की कीमत इससे कहीं अधिक हो सकती है।

कौन है ऐश्वर्या रजनीकांत?

बता दें कि ऐश्वर्या रजनीकांत एक फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। फिलहाल, वह फिल्म 'लाल सलाम' का निर्देशन कर रही हैं। इस फिल्म में उनके पिता सुपरस्टार रजनीकांत कैमियो के भूमिका निभाते नजर आएंगे। ऐश्वर्या, एक्टर रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं, जिनकी शादी एक्टर धनुष से हुई है और उनके दो बेटे भी हैं।

हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और साल 2022 में दोनों ने अपने 18 साल पुरानी शादी को खत्म कर लिया, जिसके बाद से ही दोनों अलग रहते हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story