×

इस लड़के ने देखा राखी सावंत के हसबैंड को, खोल दिए ये राज

बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत के नए सोशल मीडिया पोस्ट ने उनकी शादी को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया हैं। अब ख़बरें ऐसी आ रही है वे अपने पति से मिलने के यूके पहुंच गई है।

Aditya Mishra
Published on: 8 Jun 2023 6:23 AM GMT (Updated on: 8 Jun 2023 6:28 AM GMT)
इस लड़के ने देखा राखी सावंत के हसबैंड को, खोल दिए ये राज
X

मुंबई: बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत के नए सोशल मीडिया पोस्ट ने उनकी शादी को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया हैं। अब ख़बरें ऐसी आ रही है वे अपने पति से मिलने के यूके पहुंच गई है।

हालांकि अब तक किसी ने भी उनके पति को नहीं देखा है। इस बीच अब एक ऐसे चश्मदीद का वीडियो सामने आया है जो राखी सावंत के पति को देखने का दावा कर रहा है।

पूरा मामला कुछ यूं है कि राखी सावंत ने हाल ही में खुद अपने इंस्टाग्राम आईडी से ये एक वीडियो शेयर किया है।

जिसमें ऑरेंज टीशर्ट पहने एक लड़का दिखाई दे रहा है जो कह रहा है, "हाय राखी मैम, आज मैंने रितेश जीजू को अपनी नजरों से देखा है।

वो देखने में काफी सुंदर हैं। उसने राखी सावंत के फैन्स से कहा कि आप लोग विश्वास नहीं करोगे।

आप लोग राखी मैम की बातों का झूठ मानते हो। "

ये भी पढ़ें...ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पेट में फल-फूल रहा छोटा दीपक कलाल

लड़का बार- बार इस वीडियो में एक ही दावा कर रहा है राखी सावंत की शादी हो चुकी है और उसने खुद उन्हें देखा है। वो बहुत अमीर है।

लोग जब उन्हें देखेंगे तो देखते ही रह जायेंगे।

उसने आगे कहा कि आज मैंने उन्हें अंबानी फैमिली के (घर के) बाहर देखा है। वो आज आए थे और उनके पास लैंबोर्गिनी है। वो बहुत ज्यादा रिच हैं।

उसने दावा किया कि जीजू ने राखी मैडम को पूरे के पूरे 5 करोड़ पाउंड्स देकर गए हैं। तुम लोगों को सब झूठ लगता है गाइज... तुम लोग पागल हो।"

ये भी पढ़ें...राखी संग अश्लील हुए थे पवन, अभी भी सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

राखी सावंत के पति के नाम पर बना है सस्पेंस

बताते चले कि राखी सावंत के पति की आज तक एक भी फोटो लोगों के सामने नहीं आई है।

राखी सावंत को बहुत वक्त तक सिंदूर और मेकअप के साथ देखने के बाद लोगों ने उनकी शादी के बारे में अटकलें लगाए थे जिसके बाद राखी ने खुद ही अप्रत्यक्ष ढंग से अपने पति के नाम का खुलासा किया।

राखी अपने पति का नाम रितेश बताती हैं, हालांकि अब तक किसी ने उनके पति को देखा नहीं है।

बीच में उनके तलाक होने की खबरें सामने आई थीं लेकिन अब इसी बीच ये वीडियो सामने आया है जिसमें ये लड़का राखी के पति को देखने का दावा कर रहा है।

उधर राखी ने एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे अपने पति से मिलने के लिए यूके पहुंचने की बात कह रही है।

उसने सुंदर सी ड्रेस पहनी हुई है। वो कह रही है कि मैं आधी मां हूं। आगे लिखा है कि मैं आधे कपड़े पहनती हूं।

ये भी पढ़ें...राखी का पति निकला भौकाली, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से है ये कनेक्शन

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story