×

फूट-फूटकर रोए रणबीर! जब पापा के बारे में सुनी ऐसी खबर

बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋषि कपूर अपनी बीमारी के चलते न्यूयॉर्क में है। लेकिन ऋषि कपूर अब खतरे से बाहर हैं। और कैंसर फ्री भी हो चुके हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन कोई न कोई न्यूयॉर्क जाता है तो ऋषि कपूर से मिलने जरूरी जाता है।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Sep 2019 11:52 AM GMT
फूट-फूटकर रोए रणबीर! जब पापा के बारे में सुनी ऐसी खबर
X

नई दिल्ली : बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋषि कपूर अपनी बीमारी के चलते न्यूयॉर्क में है। लेकिन ऋषि कपूर अब खतरे से बाहर हैं। और कैंसर फ्री भी हो चुके हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन कोई न कोई न्यूयॉर्क जाता है तो ऋषि कपूर से मिलने जरूरी जाता है।ऋषि कपूर और नीतू कपूर 29 सितंबर 2018 से न्यूयॉर्क में हैं। ऋषि के बुरे वक्त में उनकी पत्नी नीतू कपूर ने हमेशा उनका साथ दिया है।

फूट-फूटकर रोए रणबीर! जब पापा के बारे में सुनी ऐसी खबर

यह भी देखें... लो यहां भी चला हिन्दू-मुस्लिम का खेल, ट्रेंड पर रहा BoycottRedLabel

इंटरव्यू में बताया ये...

आपकों बता दें कि अभी जल्द ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर और नीतू कपूर से बीते इन पलों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह कैंसर की गंभीर बीमारी में मिलकर दोनों ने सामना किया।

ऋषि कपूर ने बताया कि कैंसर से उनकी इस लड़ाई में नीतू कपूर ने उनका सबसे ज्यादा सपोर्ट किया है। नीतू मुसीबत की हर घड़ी में उनके साथ उनकी हिम्मत बनकर खड़ी रहीं।

फूट-फूटकर रोए रणबीर! जब पापा के बारे में सुनी ऐसी खबर

नीतू कपूर ने आगे बताया कि उन्होंने ऋषि कपूर की बीमारी के बारे में जब अपने बेटे रणबीर को बताया तो सुनते ही रणबीर की आंखों से आंसू टपकने लगे थे।

यह भी देखें... सॉलिड ज्ञान! हवाई जहाज से महंगी पड़ती है कार-बाइक, यहाँ देखें…

नीतू कपूर ने कहा, 'रणबीर जब आए तो मैंने उनसे कहा कि मैं तुम्हें कुछ बताना चाहती हूं। इसके बाद मैंने रणबीर को सबकुछ बता दिया। रणबीर की आंखें आंसुओं से भर गई थीं। रणबीर काफी देर तक ये बात मानने के लिए तैयार ही नहीं हुए थे। फिर कुछ समय के बाद उन्होंने खुद को शांत किया और कहा, चलिए इसका सामना मिलकर करते हैं।'

rishi-ranbir

रणबीर ये सब सुनने के बाद सब छोड़-छाड़कर दिल्ली चले गए। दिल्ली से वो अपने फादर को लेकर न्यूयॉर्क चले गए और वहां पहुंचकर ऋषि कपूर का इलाज शुरू कर दिया।

यह भी देखें... लूट लो! बीच सड़क पर 100-100 के नोट, कुछ ऐसा रहा मंज़र

आगे ऋषि कपूर ने बताया कि उनके इलाज के समय रणबीर चार बार उनसे मिलने वहां पहुंचें थे। ऋषि कपूर ने यह भी बताया कि वो सितंबर के महीने में घर लौट सकते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story