×

नीतू सिंह के अलावा ऋषि कपूर को इनसे भी था प्यार, नाम जानकर दंग हो जाएंगे

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की मौत के बाद उनके फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। उनकी फिल्मों का उनके अभिनय का और...

Ashiki
Published on: 4 May 2020 2:32 PM GMT
नीतू सिंह के अलावा ऋषि कपूर को इनसे भी था प्यार, नाम जानकर दंग हो जाएंगे
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की मौत के बाद उनके फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। उनकी फिल्मों का उनके अभिनय का और उनकी नायिकाओं का जिक्र हो रहा है। ऋषि कपूर की फिल्मों की लम्बी श्रृंखला में एक फिल्म आई थी ‘‘कभी कभी’’ जिसमें उनकी नायिका और बाद में वास्तविक जीवन में पत्नी बनी नीतू सिंह भी थीं। लेकिन ऋषि कपूर के साथ ही एक और अभिनेत्री ने काम किया था, जिनका नाम नसीम था।

ये भी पढ़ें: मजदूरों की मदद के लिए कांग्रेस को चाहिए ये, सीएम योगी को पत्र लिखकर की मांग

ऐसी अभिनेत्री, जिसने एक ही फिल्म में काम किया

उस फिल्म का गीत ‘तेरा शीशे जैसा रंग’ गीत ऋषि कपूर ने नीतू सिंह और इसी अभिनेत्री के साथ परदे पर गाया था। अभिनेत्री नसीम फिल्म अभिनेत्री मुमताज की चचेरी बहन हैं। वह ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने केवल इसी फिल्म में काम किया। इसके बाद वह फिल्मों में फिर दोबारा नहीं लौटीं। फिल्म कभी-कभी की खास बात यह थी कि इसी फिल्म के बाद ऋषि कपूर और नीतू सिंह का अफेयर शुरू हुआ, जो चार साल बाद विवाह बंधन के अंत तक पहुंचा।

ये भी पढ़ें: मजदूरों के लिए जारी हुई वेबसाइट, जिलाधिकारी ने दिए ये दिशा-निर्देश

अंतिम संस्कार में शामिल पूरा परिवार

जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हुआ। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित किया गया है। पिता की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ आलिया भट्ट और करीबी दोस्त मुखर्जी भी मौजूद थे।

Naseem

ये भी पढ़ें: मिली राहत: डीएम ने लिए अहम फैसले, अब सिर्फ इन दिनों में खुलेंगी ये दुकानें

कपूर खानदान के सबसे सफल अभिनेता

कपूर खानदान के सफलतम अभिनेताओं में से एक ऋषि कपूर स्वर्गीय राज कपूर के बेटे और पृथ्वीराज कपूर के पोते थे। परम्परा के अनुसार उन्होंने भी अपने दादा और पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने एक सफल अभिनेता के रूप में 50 वर्षों तक काम किया। ‘मेरा नाम जोकर’ उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने अपने पिता के बचपन का रोल किया था। बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली फिल्म बॉबी थी। जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया भी दिखाई दीं। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी 22 जनवरी 1980 में हुई थी।

ये भी पढ़ें: यूपी में नहीं है कोरोना संक्रमितों के सही आकंडे़: अखिलेश

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Ashiki

Ashiki

Next Story