×

सेक्सुअल हेरासमेंट केस में अंदर हुई Sherlyn Chopra, कम उम्र युवक के साथ की छेड़छाड़

Sherlyn Chopra: बेशर्मी की तो हद पार हो गया है। वाकई ना जाने एक्ट्रेस अपने आप को क्या समझने लगी हैं। हम शर्लिन चोपड़ा की बात कर रहे हैं, जिन्होंने एक ऐसी हरकत की है, जिसके बारे में जानने के बाद आप भी ऐसा ही कुछ कहेंगे।

Ruchi Jha
Published on: 19 July 2023 6:37 AM GMT
सेक्सुअल हेरासमेंट केस में अंदर हुई Sherlyn Chopra, कम उम्र युवक के साथ की छेड़छाड़
X
Sherlyn Chopra (Image Credit: Instagram)

Sherlyn Chopra: एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में है। पिछले काफी समय से शर्लिन के ओटीटी वेब सीरीज 'पौरुषपुर' के सेकेंड सीजन में आने की खबर थी, लेकिन इस बीच शर्लिन ने एक ऐसा काम कर दिया की अब उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। जी हां...आपने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला तो सुना होगा, लेकिन यह काम शर्लिन चोपड़ा ने एक कम उम्र युवक के साथ कर दिया है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

जेल जाएंगी शर्लिन चोपड़ा?

दरअसल, हाल ही में शर्लिन चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान शर्लिन एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति के साथ 'जबर्दस्ती' करती हुई नजर आई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शर्लिन एक व्यक्ति को अपनी तरफ खींचती हैं और अपनी अजीब हरकतों से उसे छेड़ती हैं। वह व्यक्ति खुद को शर्मिदा महसूस करते हुए दूर जाना चाहता है, लेकिन शर्लिन फिर उसे अपनी तरफ खींच कर उसके साथ डांस करने लगती है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी ज्यादा भड़क गए हैं और शर्लिन चोपड़ा पर केस करने की मांग कर रहे हैं।

पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

शर्लिन की हरकतों पर भड़के लोग

इस वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि आस-पास के लोग भी शर्लिन को गुस्से की नजर से देख रहे हैं। हालांकि, कोई कुछ कह नहीं रहा है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट किया, 'शर्लिन ने जो किया है, वो सेक्सुअल हैरासमेंट के दायरे में आता है। इस इंसान को शर्लिन पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करना चाहिए।' तो किसी ने लिखा, 'इस मामले में शर्लिन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।' वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को देखने के बाद कानून पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर यही काम किसी आदमी ने एक महिला के साथ की होती, तो क्या उसे बख्शा जाता?

लोगों ने मुंबई पुलिस से की कार्रवाई की मांग

शर्लिन चोपड़ा के इस वीडियो के वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। लोग इस वीडियो को शेयर कर मुंबई पुलिस को टैग कर रहे हैं और एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शर्लिन ने जो किया है, वह बहुत ही ज्यादा घृणित और शर्मिंदा करने वाला काम है।

एक तरह से देखा जाए तो लोगों का कहना सही है, क्योंकि अगर यही काम किसी एक्टर ने एक महिला के साथ किया होता, तो शायद वीडियो में खड़े आस-पास के लोग जो यह सब देख रहे थे, वह भी इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाते। अगर किसी महिला के साथ यह हुआ होता, तो पुलिस भी इसके खिलाफ कुछ करती, लेकिन यहां एक युवक के साथ ऐसा हुआ है, तो क्या इस पर कुछ किया जाएगा या नहीं यह एक बड़ा सवाल है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story