×

ऋषि कपूर के निधन से दुखी स्मृति ईरानी, 2014 की इस बात का किया जिक्र

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर आज पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई के एच.एन अस्पताल में आज सुबह 8:45 बजे ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली थी। उनके जाने से आज पूरा देश दुखी है।

Ashiki
Published on: 30 April 2020 4:08 PM GMT
ऋषि कपूर के निधन से दुखी स्मृति ईरानी, 2014 की इस बात का किया जिक्र
X

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर आज पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई के एच.एन अस्पताल में आज सुबह 8:45 बजे ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली थी। उनके जाने से आज पूरा देश दुखी है। उनके साथी कलाकारों से लेकर राजनीतिक जगत तक इस खबर के बाद रीएक्शन आना शुरू हो गए हैं।

ये पढ़ें: मजदूरों-छात्रों की घर वापसी पर उठे सवाल, तीन राज्यों ने की ये कदम उठाने की मांग

इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ऋषि कपूर से जुडी एक याद शेयर करते हुए लिखा, '2014 में मोदी सरकार के गठन के बाद उन्हें शपथ लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी बुलाने की बात ऋषि कपूर को मालूम हुई तो उन्होंने कहा, "भाग जल्दी दिल्ली पागल"। उन्होंने लिखा, 'आखिरी बार उनसे मेरी मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी और उस तरह से मैं उन्हें याद करूंगी।'



स्मृति ईरानी के आलावा राजनीती के तमाम दिग्गज ऋषि कपूर के जाने से काफी दुखी हैं। उनको याद करते कंग्रेस नेता राहुल ने लिखा, ‘ये हफ्ता भारतीय सिनेमा के लिए काफी दुख देने वाला है, एक और लिजेंड ऋषि कपूर आज हमारे बीच से चले गए। एक शानदार अभिनेता, जो हर जेनरेशन के लिए प्रेरणादायी थे।’



ये पढ़ें: हत्या से दहली राजधानी, युवक ने परिवार के 6 लोगों को गड़ासे से काटा

महाराष्ट्र: राज्यपाल ने विधान परिषद की 9 रिक्त सीटों पर चुनावों के घोषणा की सिफारिश की

शिक्षामंत्री ने सिद्धार्थनगर के BSA के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, तत्काल हटाने का निर्देश

Ashiki

Ashiki

Next Story