×

दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आईं सोनाक्षी, नीलाम करेंगी अपनी सबसे प्यारी चीज

कोरोना संक्रमण के बीच परेशान दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आगे आई हैं। सोनाक्षी मजदूरों की मदद के लिए अपनी सबसे खास चीज नीलाम करने जा रही हैं।

Ashiki
Published on: 16 May 2020 3:41 AM GMT
दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आईं सोनाक्षी, नीलाम करेंगी अपनी सबसे प्यारी चीज
X

मुंबई: कोरोना संक्रमण के बीच परेशान दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आगे आई हैं। सोनाक्षी मजदूरों की मदद के लिए अपनी सबसे खास चीज नीलाम करने जा रही हैं। इससे मिलने वाला सारा पैसा सोनाक्षी मजदूरों की सहायता में दान कर देंगी।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त, भारत की मदद के लिए किया ये बड़ा एलान

अपने 'आर्ट वर्क' को नीलाम करेंगी

उन्होंने ट्विटर पर एक वीडयो शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है। वीडियो में सोनाक्षी ने अपना आर्ट वर्क दिखाते हुए कहा है कि "अगर हम दूसरों के काम नहीं आ सकते, तो हम क्या अच्छे हैं।" उन्होंने कहा है कि मजदूरों की मदद के लिए वह अपने 'आर्ट वर्क' जिसमें पेंटिंग, स्केच और डिजिटल प्रिंटस हैं को नीलाम करेंगी।



लॉकडाउन एक भयानक सपने की तरह आया है

सोनाक्षी ने आगे कहा कि रोजाना दिहाड़ी पर पैसे कमाने वालों के लिए लॉकडाउन की मार सबसे ज्यादा भारी पड़ रही है। दिहाड़ी मजदूरों के लिए ये लॉकडाउन एक भयानक सपने की तरह आया है। वो इतने बेहाल हो गए हैं कि उनके पास खुद के लिए और अपने परिवार को खिलाने के लिए खाना तक नहीं है। इसलिए मैंने फनकाइंड के साथ जुड़कर अपने आर्टवर्क की नीलामी का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त, भारत की मदद के लिए किया ये बड़ा एलान

इनको मैंने अपने दिल से बनाया है। अब इनकी नीलामी से आने वाले पैसों को उन दिहाड़ी मजदूरों की मदद में दिया जाएगा जो अपने लिए खाना तक नहीं जुटा पा रहे हैं।

वीडियो के अंत में सोनाक्षी ने कहा कि जो भी पसंद है, उसे अपने घर ले आइए और प्लीज मेरी आर्ट की अच्छे से देखभाल करें। घर को सुंदर बनाएं। इन्हें मैंने बहुत प्यार से बनाया है।

ये भी पढ़ें: UP में बिछी लाशें ही लाशें: दर्दनाक हादसे में 24 मजदूरों की मौत, हर तरफ हाहाकार

लिपुलेख-कालापानी पर बढ़ा विवाद, नेपाली कर रहे प्रदर्शन, लगाए भारत विरोधी नारे

गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, प्रवासी मजदूरों पर दिए ये निर्देश

Ashiki

Ashiki

Next Story