×

Janhvi-Khushi Kapoor Pics: ट्रेडिशनल ड्रेस में कपूर सिस्टर्स को देख फैंस ने लुटाया प्यार, कहा- 'मां पर गई हैं'

Janhvi-Khushi Kapoor Pics: हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी बहन खुशी कपूर संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 3 April 2023 5:45 PM GMT
Janhvi-Khushi Kapoor Pics: ट्रेडिशनल ड्रेस में कपूर सिस्टर्स को देख फैंस ने लुटाया प्यार, कहा- मां पर गई हैं
X
Janhvi-Khushi Kapoor Pics (Image Credit: Instagram)

Janhvi-Khushi Kapoor Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की तरह फिल्मों में नाम कमा रही हैं। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करने वाली जान्हवी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और वहीं अब उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी अपनी मां और बहन के नक्शेकदम पर चलते हुए जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

इस बीच जान्हवी कपूर ने अपनी प्यारी बहन खुशी कपूर के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों बहनें ट्रेडिशनल लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं।

इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ट्रेडिशनल साड़ी लुक में नजर आ रही हैं। जान्हवी जहां पिंक साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं खुशी कपूर ने रेड साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं।

इन फोटोज को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में हार्ट इमोजी के साथ 'होम' लिखा है, जिससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि जान्हवी इस समय अपनी बहन खुशी के साथ घर पर टाइम स्पेंड कर रही हैं।

इससे पहले, भी कई मौकों पर जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने अपनी तस्वीरों के जरिए 'रियल सिस्टर गोल' की मिसाल कायम की है, जिसे फैंस भी काफी पसंद करते हैं। वहीं, जाह्नवी कपूर के चाहने वाले भी इन फोटोज़ के जरिए दोनों बहनों के बीच इतने गहरे प्यार की सराहना कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह पिछली बार फिल्म 'मिली' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक बिहारी लड़की का रोल प्ले किया था। इन दिनों जाह्नवी कपूर के पास एक से एक फिल्में हैं, जो साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी, जिनमें से एक 'बवाल' है, जिसमें वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

वहीं, जाह्नवी कपूर की तरह बहुत जल्द खुशी कपूर भी फिल्म मेकर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story