×

रिया ने महेश भट्ट को किए थे इतने कॉल, सामने आई कॉल डिटेल्स

मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत रिया से पूछताछ की जा रही है। अब इस बीच रिया की कॉल डिटेल्स सामने आई हैं। ये कॉल डिटेल्स बीते एक साल की है।

Shreya
Published on: 7 Aug 2020 12:39 PM GMT
रिया ने महेश भट्ट को किए थे इतने कॉल, सामने आई कॉल डिटेल्स
X
Rhea-Mahesh

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। रिया चक्रवर्ती के ऊपर सुशांत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और एक्टर के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। अब मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है और मामले में ईडी ने भी रिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today:लगातार 16वें दिन आसमान छू रहा सोने का भाव, जानें आज का दाम

एक साल में रिया ने महेश भट्ट को किए इतने कॉल्स

मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत रिया से पूछताछ की जा रही है। अब इस बीच रिया की कॉल डिटेल्स सामने आई हैं। ये कॉल डिटेल्स बीते एक साल की है। कॉल डिटेल्स के मुताबिक, रिया ने इस एक साल के दरमियां फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट को 16 बार कॉल किया था। गौरतलब है कि सुशांत की मौत के बाद रिया और महेश भट्ट की कई तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों को लेकर रिया और महेश भट्ट को ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा था। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दोनों के अफेयर की भी चर्चाएं होने लगी थीं।

यह भी पढ़ें: चीन की सच्चाई: अब इस पड़ोसी देश पर बुरी नजर, इस पर ठोका अपना दावा

rhea chakraborty

पिता और भाई से की इतनी बार बात

इसके अलावा रिया ने अपने पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को एक साल में पूरे एक हजार 122 बार फोन किया था और अपने भाई शोविक से 886 बार बात की। इसके अलावा रिया ने अपनी मैनेजर श्रुति मोदी को बीते एक साल में 808 बार फोन कॉल किए थे। बता दें कि श्रुति, सुशांत की भी बिजनेस मैनेजर रह चुकी हैं। सुशांत केस में की गई सीबीआई ने श्रुति मोदी के खिलाफ भी FIR दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: भारत की तुर्की को नसीहत: आंतरिक मामले में ना दें दखल, Pak को समर्थन की बात

sushant

सुशांत से पांच दिनों के अंदर हुई 25 बार बात

रिया ने अपनी मां संध्या चक्रवर्ती को इस दौरान 537 बार कॉल किया था। वहीं कॉल डिटेल्स से ये भी खुलासा हुआ है कि रिया ने 20 से 24 जनवरी 2020 के बीच सुशांत सिंह राजपूत को लगभग 25 बार फोन किया था। इस दौरान सुशांत चंडीगढ़ में अपनी बहन के साथ थे। पुलिस अपनी जांच में इन कॉल्स रिकॉर्ड् को अहम मानकर चल रही है।

यह भी पढ़ें: रिया-पुलिस कनेक्शन: सामने आई फोन-कॉल डिटेल्स, इस बात का हुआ खुलासा

सुशांत केस की जांच कर रही CBI और ED

सुशांत केस में रिया पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। सुशांत मामले की जांच अब सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है। अब इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है। ईडी पैसों से जुड़े मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ईडी रिया से पूछताछ भी कर रही है।

यह भी पढ़ें: मनोज सिन्हा ने ली शपथ: जम्मू-कश्मीर के बने उपराज्यपाल, मुर्मू को बनाया गया सीएजी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story