×

हिल गया बॉलीवुड: सुशांत के नौकर ने खोली पोल, बताई पूरी कहानी

सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत के कथित सुसाइड केस में अब मुंबई पुलिस की पड़ताल पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में बिहार पुलिस ने भी अब सुशांत सुसाइड केस को अपने हाथों में ले लिया है।

Newstrack
Published on: 1 Aug 2020 9:42 AM GMT
हिल गया बॉलीवुड: सुशांत के नौकर ने खोली पोल, बताई पूरी कहानी
X

मुंबई। सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत के कथित सुसाइड केस में अब मुंबई पुलिस की पड़ताल पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में बिहार पुलिस ने भी अब सुशांत सुसाइड केस को अपने हाथों में ले लिया है। साथ ही बिहार सरकार के वकील जनरल ललित किशोर ने आरोप लगाया है कि बिहार पुलिस की छानबीन में मुंबई पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। जिसके चलते बिहार पुलिस ने शुक्रवार को अपने बलबूते पर सुशांत के घर में खाना बनाने वाले से पूछताछ की है और इस छानबीन में पुलिस को कुछ नई चीजें पता चली हैं जो इस केस में तमाम खुलासे कर सकता है।

ये भी पढ़ें... पाकिस्तान बौखला उठा: सुबह शाम ले रहा भारत का नाम, नहीं सो पा रहे इमरान

मुंबई पुलिस पर आरोप

ऐसे में वकील ललित ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा, 'जब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जांच करने जाती है तो संबंधित राज्य और उनके अधिकारी पूरा सहयोग देते हैं। लेकिन, इस केस में ऐसा नहीं हो रहा है।'

असल में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार से आए चार पुलिस अधिकारी अपने दम पर ही छानबीन करने में जुटे हुए हैं। वह सुशांत के बैंक खातों की जानकारी के लिए खुद ही गए। मुंबई पुलिस से उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

ये भी पढ़ें...बारिश का हाई अलर्ट: 9 राज्यों में छा जाएगा अंधेरा, गरजेंगे बादल

कोई जानकारी नहीं दी गई

सूत्रों से मिली जानकारी ये भी बताती हैं कि पटना पुलिस को जहां ठहराया गया है वहां से बांद्रा पुलिस स्टेशन तक का रास्ता भी उन्हें नहीं बताया गया। जब उन्हें डीसीपी ऑफिस जाना था तो भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई।

साथ ही 3 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पटना पुलिस को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, केस की डायरी और अब तक जब्त की गई चीजों की कोई जानकारी नहीं दी गई है। पटना पुलिस अपने दम पर ही जो कुछ कर सकती है, वह कर रही है।

इन सबके अलावा शुक्रवार को पुलिस ने सुशांत के घर में खाना बनाने वाले नीरज से पूछताछ की। बताया गया है कि नीरज मई 2019 से सुशांत के साथ काम कर रहा था।

ये भी पढ़ें...विमान के उड़े चीथड़े: 7 लोगों ने गंवाई जान, हादसे से कांप उठा पूरा देश

दोनों बांद्रा वाले घर में शिफ्ट हो गए

नीरज ने बताया है कि जब अक्टूबर 2019 में सुशांत रिया चक्रवर्ती के साथ ही यूरोप गए थे, तब ठीक ठाक थे। लेकिन, जब वह दिवाली के आसपास वापस लौटे तो वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे।

आगे बताते हुए वह लगातार किसी तरह की बीमारी का शिकार हो रहे थे। दिवाली के बाद सुशांत अपना घर छोड़कर रिया के साथ उनके घर में रहने लगे। फिर बाद में ये दोनों बांद्रा वाले घर में शिफ्ट हो गए।

इसके साथ ही घटना वाले दिन के बारे में बात करते हुए नीरज ने बताया, 'सुशांत सुबह सात बजे उठे और उन्होंने ठंडा पानी मांगा। उनकी तबीयत खराब थी इसलिए अक्सर वह ठंडा पानी नहीं पीते थे। रिया मैम ने साहब को मना किया था, फिर भी मैंने उन्हें नॉर्मल से थोड़ा ठंडा पानी दिया। फिर पानी पीने के बाद वह मुस्कुराए और अपने रूम में चले गए।'

ये भी पढ़ें...बड़ा खुलासाः सुशांत के पैसे पर ऐश करते थे रिया-भाई, ED करेगी जांच

सुशांत ने थोड़ी देर में जूस पीया

नीरज के मुताबिक, सुशांत ने थोड़ी देर में जूस पीया। फिर वह दोपहर के खाने के बारे में सुशांत से पूछने के लिए उनका दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। कुछ घंटों तक सुशांत बाहर नहीं आए तो उनका दरवाजा जबरदस्ती खोला गया और उन्हें फांसी पर लटका हुआ पाया गया।

अब तो उसके बाद की सारी घटना सार्वजनिक हो चुकी है। साथ ही सुशांत के चाहनेवाले इस घटना की सीबीआई जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान आया है। वे बोले हैं कि अगर सुशांत का परिवार कहेगा तो CBI जाँच हो सकती है।

ये भी पढ़ें...सेना से घिरेगी रामनगरी: आने-जाने पर रोक, इन सख्त नियमों का करना होगा पालन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story