×

पाकिस्तान बौखला उठा: सुबह शाम ले रहा भारत का नाम, नहीं सो पा रहे इमरान

भारत की शक्ति बढ़ाने से अब पड़ोसी दुश्मन देश तिलमिला रहे हैं। देश की भारतीय वायुसेना की ताकत में फ्रांस से राफेल आने की वजह से कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है।

Newstrack
Published on: 1 Aug 2020 9:13 AM GMT
पाकिस्तान बौखला उठा: सुबह शाम ले रहा भारत का नाम, नहीं सो पा रहे इमरान
X
पाकिस्तान बौखला उठा: सुबह शाम ले रहा भारत का नाम, नहीं सो पा रहे इमरान

नई दिल्ली। भारत की शक्ति बढ़ाने से अब पड़ोसी दुश्मन देश तिलमिला रहे हैं। देश की भारतीय वायुसेना की ताकत में फ्रांस से राफेल आने की वजह से कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान इससे भभका सहमा हुआ है। और तो और पहले चीन ने राफेल विमान को अपने जे 20 से कमतर बताया तो अब पाकिस्तान ने इसे परमाणु हथियारों की दौड़ में करार दे दिया।

ये भी पढ़ें... विमान के उड़े चीथड़े: 7 लोगों ने गंवाई जान, हादसे से कांप उठा पूरा देश

आइशा फारूकी की राफेल फाइटर जेट पर प्रतिक्रिया

इसी सिलसिले में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने भारत को राफेल फाइटर जेट मिलने पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में फारूकी ने कहा कि भारतीय वायुसेना को हाल ही में जो राफेल विमान मिले हैं उससे जुड़ी हुई उन्होंने कई रिपोर्ट देखी हैं।

आगे उन्होंने कहा, भारत के पूर्व अधिकारियों और कई अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के अनुसार राफेल विमान दोहरी क्षमता वाला है और इसका इस्तेमाल परमाणु हथियारों के लिए भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...बारिश का हाई अलर्ट: 9 राज्यों में छा जाएगा अंधेरा, गरजेंगे बादल

हथियारों की तैनाती

साथ ही फारूकी ने ये भी कहा कि भारत लगातार अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को बढ़ा रहा है और उसे आधुनिक बना रहा है।

प्रवक्ता फारूकी ने कहा, भारत हिंद महासागर को परमाणु हथियारबंद बना रहा है और मिसाइल सिस्टम के जरिए लगातार हथियारों की तैनाती बढ़ा रहा है।

ये भी पढ़ें...बैंकों में बड़ा बदलाव: मोदी सरकार करेगी ऐलान, अब होगा इनका निजीकरण

भारत अपनी जरूरी सुरक्षा आवश्यकता

भारत के बारे आगे उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरी सुरक्षा आवश्यकता के अलावा एशिया में अपनी सैन्य क्षमताओं को लगातार बढ़ाने में जुटा हुआ है। पश्चिम अपनी संकीर्ण कारोबारी हितों के लिए भारत को इन हथियारों की पूर्ति और तकनीक देने में मदद कर रहा है।

आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना में 5 राफेल विमानों के शामिल होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारतीय सेना के लिए ये नए युग का आरंभ है।

इसके साथ ही चीन ने राफेल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि J-20 के सामने राफेल कहीं नहीं टिकेगा। इस हिसाब से चाहे चीन हो या पाकिस्तान दोनों देश ही तिलमिला रहे हैं।

ये भी पढ़ें...बड़ी खुशखबरी: करोड़ों लोगों को मिलेगी राहत, अगस्त में आई खुशियां ही खुशियां

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story