×

सुशांत को रिया से खतरा: सामने आई ये बड़ी सच्चाई, पुलिस कर रही तलाश

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत केस के फैमिली वकील विकास सिंह ने इस केस में कई अहम खुलासे किए हैं। सुशांत की फैमिली ने मुुंबई पुलिस को जानकारी दी थी, कि सुशांत को रिया चक्रवर्ती से खतरा है।

Newstrack
Published on: 29 July 2020 11:55 AM GMT
सुशांत को रिया से खतरा: सामने आई ये बड़ी सच्चाई, पुलिस कर रही तलाश
X

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत केस के फैमिली वकील विकास सिंह ने इस केस में कई अहम खुलासे किए हैं। वकील विकास सिंह ने बताया कि फरवरी में ही सुशांत की फैमिली ने मुुंबई पुलिस को जानकारी दी थी, कि सुशांत को रिया चक्रवर्ती से खतरा है। सुशांत की फैमिली ने इस बारे में जरूरी कार्रवाई की भी मांग की थी।

ये भी पढ़ें... थर-थर कांपेंगे देश: आ गया गेमचेंजर ‘राफेल’, जो पलक झपकते बजाएगा बैंड

कोई एक्शन नहीं लिया

वकील विकास सिंह ने कहा- हमने बांद्रा पुलिस को 25 फरवरी को बताया था कि सुशांत सही लोगों के साथ नहीं है। वे इस मामले में देखें कि कोई सुशांत को नुकसान ना पहुंचा सके। ये वो वक्त था जब सुशांत पूरी तरह से रिया के कंट्रोल में था। लेकिन मुंबई पुलिस ने मामले में कोई एक्शन नहीं लिया था।

फैमिली वकील विकास ने ये भी बताया कि बिहार पुलिस इस मामले में FIR दर्ज करने के इच्छुक नहीं थी। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने रिया के खिलाफ केस दर्ज किया।

ये भी पढ़ें...सुशांत की गर्लफ्रेंड फरार: तलाश में जुटी बिहार पुलिस, नहीं मिली अपने घर पर

इस केस में बड़े हाईप्रोफाइल लोग शामिल

सुशांत के वकील ने कहा- जब हमने बिहार पुलिस को अप्रोच किया तो उन्होंने कहा कि इस केस में बड़े हाईप्रोफाइल लोग शामिल हैं। हम सीएम नीतीश कुमार के आभारी हैं कि उन्होंने हमारी अपील को आगे फॉर्वड किया, मंत्री संजय झा इस मामले से जुड़े और पुलिस को केस दर्ज करने को कहा।

साथ ही विकास सिंह ने इस केस में जल्द रिया की गिरफ्तारी की मांग की है। ये भी कहा कि इस मामले की सच्चाई सामने आने के लिए रिया को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जरूरी है।

ऐसे में वकील का ये भी आरोप है कि रिया सुशांत को उनके परिवार से दूर कर रही थीं। वे सुशांत को उनके पिता और दूसरे परिवारवालों से बातचीत नहीं करने देती थीं।

ये भी पढ़ें...2024 तक उड़ानों का संकटः कोरोना के चलते बिगड़े हालात, ट्रैवल चेतावनी जारी

मुंबई पुलिस अलग दिशा में इंवेस्टिगेट कर रही

बता दें, सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह मुंबई पुलिस की जांच से बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा- मुंबई पुलिस इस मामले को अलग दिशा में इंवेस्टिगेट कर रही थी। वे उन लोगों के पीछे थी जो लोग इस मामले से सीधे तौर पर नहीं जुड़े हैं।

''वे रिया चक्रवर्ती को लेकर कोई जांच नहीं कर रहे थे, इसलिए हमने बिहार पुलिस को अप्रोच किया और रिया के खिलाफ FIR दर्ज करवाने की मांग की।''

आपको बता दें, सुशांत सुसाइड केस में सीधे तौर पर रिया का नाम सामने आने के बाद हलचल तेज हो गई है। रिया को ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही एक्ट्रेस कंगना रनौत सिलसिलेवार ट्वीट कर रिया पर निशाना ठोंक रही हैं।

ये भी पढ़ें...सुशांत की रिया: MTV से हुई करियर की शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story