×

सुशांत की रिया: MTV से हुई करियर की शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर

 बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है।

Shreya
Published on: 29 July 2020 9:08 AM GMT
सुशांत की रिया: MTV से हुई करियर की शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर
X
ईडी ने रूमी जाफरी से 7 घंटे तक की पूछताछ

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। इस मामले में पटना पुलिस रिया चक्रवर्ती को ट्रांजिट रिमांड पर ले सकती है। बता दें कि सुशांत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ भी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: राफेल की शानदार एंट्री: भारतीय सेना हुई मजबूत, खुशी में डूबा पूरा देश

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने उन्हें सुसाइड जैसा कदम उठाने के लिए उकसाया। जिसके बाद से ही रिया के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की जा रही थी। इन सब के बीच आज हम आपको रिया चक्रवर्ती के करियर से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कैसे की और बॉलीवुड में कैसी रही उनकी एंट्री-

यह भी पढ़ें: UK Board Result 2020: 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपने परिणाम

Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती ने MTV के साथ की करियर की शुरुआत

रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत MTV के साथ किया था। वह एमटीवी में वीडियो जॉकी थी। रिया साल 2009 में Teen Diva शो में फर्स्ट रनरअप भी रह चुकी हैं। इसके बाद वह दिल्ली में एमटीवी में वीडियो जॉकी बनीं। उन्होंने MTV के कई शो भी होस्ट कर चुकी हैं। रिया ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में आई तेलुगु फिल्म तुनिगा तुनिगा (Tuneega Tuneega) से किया। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख़ किया।

यह भी पढ़ें: International Tiger Day: इसीलिए है ये जंगल का राजा, खूबियां कर देंगी आपको हैरान

‘मेरे डैड की मारुति’ से की बॉलीवुड में एंट्री

रिया चक्रवर्ती ने साल 2013 में आई फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ (Mere Dad Ki Maruti) से बॉलीवुड में कदम रखा। शाकिब सलीम स्टारर इस फिल्म में राम कपूर भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद वो सोनी केबल, दोबाराः सी योर इविल, हाफ गर्लफ्रेंड, बैंक चोर और जलेबी में नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: बदला HRD का नाम: मोदी कैबिनेट में इन प्रस्ताव पर लगी मुहर, इसको भी मंजूरी

अपकमिंग फिल्म चेहरे में आएंगी नजर

रिया जल्द ही चेहरे में नजर आने वाली हैं। रुमी जेफरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे। पहले यह फिल्म जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस फिल्म की रिलीजिंग टाल दी गई है।

इस मामले में एक्टर के पिता ने दर्ज कराई FIR

आपको बता दें कि सुशांत की सुसाइड के मामले में एक्टर के पिता केके सिंह ने रिया पटना के थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एक्टर के पिता ने एक्ट्रेस पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस मामले में बिहार पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: रोबोट बना क्लीनिंग मास्टर, दक्षिण और पूर्वोत्तर के यूपी में यहां देगा दस्तक

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story