×

राफेल की शानदार एंट्री: भारतीय सेना हुई मजबूत, खुशी में डूबा पूरा देश

देश के लिए आज बहुत ही खास दिन है। भारतीय वायुसेना के इतिहास में आज नया पन्ना लिखा जाएगा। बस कुछ ही देर में आधुनिकता से भरपूर लड़ाकू विमान राफेल भारत में होगा।

Newstrack
Published on: 29 July 2020 8:52 AM GMT
राफेल की शानदार एंट्री: भारतीय सेना हुई मजबूत, खुशी में डूबा पूरा देश
X

नई दिल्ली। देश के लिए आज बहुत ही खास दिन है। भारतीय वायुसेना के इतिहास में आज नया पन्ना लिखा जाएगा। बस कुछ ही देर में आधुनिकता से भरपूर लड़ाकू विमान राफेल भारत में होगा। UAE के अल दफा एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पांचों राफेल विमानों ने भारतीय वायुसीमा में एंट्री ली, जिसके बाद कंट्रोल रूम की तरफ से राफेल का स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें... राफेल पर हाई-अलर्ट: अभी-अभी यहां गिरी मिसाइलें, सेना हुई सतर्क

भव्य स्वागत

बात ये है कि UAE की सरजमीन से जब पांचों राफेल विमानों ने उड़ान भरी तो कुछ ही देर बाद भारतीय वायुसीमा में एंट्री ली। जब ये विमान अरब सागर से निकले तो INS कोलकाता कंट्रोल रूम से ही उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस बीच INS कोलकाता कंट्रोल रूम की तरफ से कहा गया, ‘वेलकम टू द इंडियन ऑशियन.. इंडियन नेवल वॉर शिप, डेल्टा 63 ऐरो लीडर। मे यू टच द स्काई विद ग्लोरी, हैप्पी हंटिंग। हैप्पी लैंडिंग।’ मतलब हुआ कि भारतीय समुद्र क्षेत्र में आपका स्वागत है, आशा है कि आप आसमान की ऊंचाईयों को छुएं, आपकी लैंडिंग सफल हो।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/07/WhatsApp-Video-2020-07-29-at-2.22.22-PM.mp4"][/video]

कोलकाता कंट्रोल रूम को जवाब में राफेल विमान में मौजूद पायलट की तरफ से भी शुक्रिया अदा किया गया। इसके साथ ही कहा गया कि भारतीय नौसेना का जहाज सीमा की रक्षा के लिए यहां पर मौजूद है, ये संतुष्टि करने वाला है।

ये भी पढ़ें...खतरे में मोदी के मंत्री: एके-47 से उड़ाने की मिली धमकी, पार्टी में मची सनसनी

राफेल विमानों का स्वागत

बता दें कि मंगलवार को फ्रांस से पांचों राफेल विमानों ने उड़ान भरी थी, जिसके बाद ये UAE में फ्रांस के एयरबेस पर रुके थे। अब बुधवार दोपहर को UAE से उड़ान भरी गई है, जिसके बाद अंबाला के एयरबेस पर लैंडिंग की जाएगी. यहां पर वाटर सैल्यूट के द्वारा राफेल विमानों का स्वागत किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि ग्रुप कैप्टन हरकिरत सिंह पांचों राफेल विमान की अगुवाई कर रहे हैं, जो अंबाला में लैंड करवाया जाएगा। अंबाला में सभी लड़ाकू विमानों को वाटर सैल्यूट दिया जाएगा, खुद वायुसेना प्रमुख RKS भदौरिया स्वागत के लिए अंबाला एयरबेस पर मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें...फ्री कराए कोरोना टेस्ट: इन जगहों पर लग रहे कैंप, जल्दी करें मौका छूट न जाएं

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story