×

Tamannah Bhatia: विजय वर्मा नहीं ये था तमन्ना भाटिया का पहला प्यार, इन सेलेब्स संग भी उड़ी थी अफेयर की खबरें

Tamannah Bhatia: इन दिनों विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया अपने रिलेशनशिफ को लेकर खूब चर्चा में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विजय वर्मा-तमन्ना का पहला प्यार नहीं है। आइए आपको बताते हैं फिर कौन है?

Ruchi Jha
Published on: 24 Jun 2023 6:20 AM GMT
Tamannah Bhatia: विजय वर्मा नहीं ये था तमन्ना भाटिया का पहला प्यार, इन सेलेब्स संग भी उड़ी थी अफेयर की खबरें
X
Tamannah Bhatia (Image Credit: Instagram)

Tamannah Bhatia: इन दिनों इंडस्ट्री में एक नए लव बर्ड की चर्चा हो रही है। जी हां, हम विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की बात कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी टाइम से डेट कर रहे हैं। हालांकि, पहले दोनों ने अपने रिलेशनशिप को छुपाने की लाख कोशिश की, लेकिन प्यार ज्यादा दिन छुपता नहीं है और इनका भी नहीं छुपा। अब दोनों आए दिन एक-दूसरे संग अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया का पहला प्यार नहीं है। आइए आपको बताते हैं वह कौन है।

विराट कोहली संग जुड़ा था तमन्ना का नाम

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, तमन्ना भाटिया का पहला प्यार अनुष्का शर्मा के पति और फेमस इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली थी। दोनों के अफेयर की खबरें खूब चर्चा में रही थी। दरअसल, तमन्ना और विराट की मुलाकात साल 2012 में एक एड शूट के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था, लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इनके ब्रेकअप की वजह ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल थीं, जिनके साथ विराट की नजदीकियां बढ़ने लगी थी।

पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी डेट कर चुकी हैं तमन्ना

भारतीय ही नहीं, बल्कि तमन्ना पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी डेट कर चुकी हैं। जी हां, एक्ट्रेस का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रजाक संग भी जुड़ा था। दोनों की एक तस्वीर भी उस समय काफी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों एक जूलरी शॉप पर नजर आ रहे थे। साल 2017 की बात है, जब दोनों की शादी की खबरें भी मीडिया में उड़ने लगी थी, लेकिन किसी कारण से दोनों अलग हो गए। हालांकि, इनके ब्रेकअप की वजह क्या थी? यह अभी तक एक राज ही है।

विजय वर्मा को डेट कर रही हैं तमन्ना भाटिया

फिलहाल, अपने पास्ट को पीछे छोड़ तमन्ना-विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। जी हां, कुछ दिनों पहले ही दोनों ने पब्लिक के सामने अपने रिलेशनशिप को स्वीकार किया है। दोनों अक्सर इंटरव्यू में एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। अभी हाल ही में विजय वर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना संग काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया था।

उन्होंने कहा था, ''उनके साथ काम करना आसान है, क्योंकि हम दोनों इसे एक साथ करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। हम सुजॉय घोष के साथ इसकी शूटिंग करने के लिए काफी उत्साहित थे। जब आप किसी काम को करने के लिए एक्साइटेड होते हैं और उसमें पूरी तरह डूब जाते हैं, तो ये प्रक्रिया बहुत मजेदार हो जाती है।'' बता दें कि तमन्ना और विजय जल्द फिल्म 'लस्ट स्टोरी 2' में साथ नजर आने वाले हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story