×

ये है बॉलिवुड की शानः नहीं दी कोई फ्लॉप फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर है कब्जा

जब बॉलीवुड में कोई भी फिल्म हिट होती हैं तो उसका पहले क्रेडिट हम एक्टर को उनकी एक्टिंग के लिए देते हैं। लेकिन इस फिल्म को बनाने वाले लेखक, निर्देशक के बारे में कम ही लोग बात करते हैं।

Monika
Published on: 14 Sep 2020 9:43 AM GMT
ये है बॉलिवुड की शानः नहीं दी कोई फ्लॉप फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर है कब्जा
X
निर्देशकों ने नहीं दी कोई फ्लॉप फिल्म

जब बॉलीवुड में कोई भी फिल्म हिट होती हैं तो उसका पहला क्रेडिट हम एक्टर को उनकी एक्टिंग के लिए देते हैं। लेकिन इस फिल्म को बनाने वाले लेखक, निर्देशक के बारे में कम ही लोग बात करते हैं। दर्शकों की डिमांड अनुसार एक कहानी को पर्दे पर उतरने का जिम्मा निर्देशक के कंधे पर होता है। फिल्म जगत में ऐसे गिने चुने ही निर्देशक हैं जिन्होंने अपने करियर में अब तक एक भी फ्लॉप नहीं गी हैं। आइए जानते हैं वह कौन हैं...

अली अब्बास जफर

निर्देशक अली अब्बास जफर की सभी फ़िल्में पारिवारिक होती हैं। एक निर्देशक के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' से की थी। इसके बाद गुंडे', सुल्तान,टाइगर जिंदा है और भारत बनाई। क्रिटिक्स को भले ही उनकी फिल्में कुछ खास पसंद नहीं आई हों लेकिन बॉक्स ऑफिस आंकड़े हमेशा उनकी फिल्मों के पक्ष में ही गए हैं।

ali-abbas-zafar

ये भी पढ़ें… भर्तियां ही भर्तियां: हजारों लोगों को मिलेगी नौकरी, इस त्योहार होंगी ढेरों खुशियां

राजकुमार हिरानी

निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्मों में कोई न कोई खास सन्देश ज़रूर होता हैं। 2003 में बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' की थी। जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स', 'पीके' और 'संजू' की। जिसने बॉक्स ऑफिसर पर छप्पर फाड़ कमाई की, अब तक इसका रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया हैं।

राजकुमार हिरानी

ये भी पढ़ें…कंगना का दर्द: मुंबई कभी मां का आँचल थी, आज वो दिन है कि ‘जान बची तो लाखों पाए’

शशांक खेतान

शशांक खेतान की हर फिल्मों की कहानी छोटे शहर से प्रेरित होती हैं। 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' निर्देशित की। इसके बाद उन्होंने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'धड़क' बनाई।

शशांक खेतान

ये भी पढ़ें…सुशांत केस: सामने आया बहन का इमोशनल विडियो, शरीर छोड़े 90 दिन हो चुके..

अयान मुखर्जी

अयान मुखर्जी ने साल 2009 में पहली फिल्म 'वेकअप सिड की थी। इसके बाद 2013 में दूसरी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' बनाई। अयान की दोनों ही फिल्में हिट रहीं। दर्शकों को ये दोनों की फ़िल्में काफी पसंद आई।

अयान मुखर्जी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story