×

मशहूर एक्टर ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर को कैंसर संबंधित समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 29 April 2020 8:30 PM GMT
मशहूर एक्टर ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
X

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर को कैंसर संबंधित समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर की तबीयत खराब चल रही थी। अस्पताल में उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ हैं। ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी।

यह भी पढ़ें...यस बैंक घोटाला: कोर्ट ने वधावन बंधुओं को एक मई तक CBI हिरासत में भेजा

बुधवार को ऋषि कपूर को उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया। रणधीर कपूर ने बताया कि वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।

यह भी पढ़ें...कोरोना: क्या अब पुरुषों को बचाएंगे महिलाओं के सेक्स हार्मोन? वैज्ञानिक कर रहे शोध

इससे पहले फरवरी में भी ऋषि कपूर की तबीयत काफी खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि साल 2018 में ऋषि कपूर में कैंसर की पुष्टी हुई थी।

यह भी पढ़ें...खट्टर बोले: सीमाएं सील करना जायज, दिल्ली से कोरोना हरियाणा में नहीं घुसने देंगे

ऋषि कपूर का करीब एक साल तक न्यूयार्क में इलाज चला। इसके बाद ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत वापस आए थे। नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं। ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा था तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं।

ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में नीतू सिंह की खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि बिना नीतू के ये सब संभव नहीं था और बिना उनके मैं कुछ नहीं कर सकता था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story