×

Xiaomi ने 3 महीनों में Redmi Note 8 के बेचे 1 करोड़ फोन, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Xiaomi के मुताबिक, कंपनी ने Redmi Note 8 सीरिज़ के दो मोबाइलों को मिलाकर करीब 1 करोड़ से ज्यादा फोन सेल किए हैं। कंपनी का दावा है कि, उसने ये सेल केवल 3 महीनों के अंदर ही किया है।

Shreya
Published on: 3 Dec 2019 11:36 AM GMT
Xiaomi ने 3 महीनों में Redmi Note 8 के बेचे 1 करोड़ फोन, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
X

Xiaomi के मुताबिक, कंपनी ने Redmi Note 8 सीरिज़ के दो मोबाइलों को मिलाकर करीब 1 करोड़ से ज्यादा फोन सेल किए हैं। कंपनी का दावा है कि, उसने ये सेल केवल 3 महीनों के अंदर ही किया है। कंपनी ने इसी साल अगस्त में Note 8 सीरिज के दो फोन ल़ॉन्च किए थे, Redmi Note 8 pro और Redmi note 8। सेल का ये आंकड़ा दुनिया भर में बेचे गए स्मार्टफोन की संख्या को लेकर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: रेलवे के GM से मिलने जा रहे कांग्रेसियों पर RPF सिपाही ने भांजी लाठियां

वहीं कंपनी ने बताया है कि, Redmi के नोट 7 के एक करोड़ यूनिट के सेल में जितना समय लगा था, उससे एक महीने पहले ही Xiaomi ने ये आकंड़ा प्राप्त कर लिया है। Xiaomi के मुताबिक, कंपनी ने रोजाना 1 लाख दस हज़ार फोन की सेल की है। साथ ही कंपनी ने ये भी कहा है कि, कंपनी इस सीरीज को आगे बढ़ाते हुए जल्द ही Redmi k30 सीरीज को लॉन्च करेगी। Xiaomi एक साथ दो फोन Redmi k30 और Redmi k30 pro को लॉन्च करेगी।

यह भी पढ़ें: सरकार का लड़कियों को बड़ा तोहफा, गणतंत्र दिवस पर फ्री में देगी स्मार्टफोन

वहीं Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही Redmi Note 8 सीरीज के दोनों फोनों के लिए नए कलर वेरिएंट भी लॉन्च किए थे। अब Redmi note 8 कॉसमिक पर्पल कलर और Redmi Note 8 pro इलेक्ट्रिक ब्लू कलर में भी उपलब्ध है।

ये है Redmi Note 8 Pro की खासियत

Redmi Note 8 Pro में 6 GB RAM और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट दिया जा रहा है। इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं Redmi Note 8 Pro के ही 128 GB RAM की 15,999 रुपये है। इसके अलावा 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाले इस फोन को आप 17,999 में खरीद सकते हैं। इसमें Android 9 ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद है। Redmi Note 8 प्रो में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। यह पहला फोन है, जिसमें Xiaomi 64 मेगापिक्सल कैमरा उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़ें: भारतीय हैकर ने ढूंढ निकाली FB की ये बड़ी गलती, 23 लाख रुपये मिले इनाम

ये है Redmi Note 8 की खासियत

मार्केट में Redmi Note 8 के 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज वाला फोन 9,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 12,999 रुपये है। ये भी फोन Android 9 पर आधारित है। कंपनी ने इसमें भी चार कैमरे दिए हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं। साथ ही इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

यह भी पढ़ें: क्या ठंड में दही खाना है फायदेमंद, जानें यहां

Shreya

Shreya

Next Story