×

सरकार का लड़कियों को बड़ा तोहफा, गणतंत्र दिवस पर फ्री में देगी स्मार्टफोन

पंजाब कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए हैं। राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। कैबिनेट की बैठक में फैसला किया गया कि राज्‍य सरकार नई पेंशन स्‍कीम में अपना हिस्‍सा बढ़ाएगा। इसके साथ ही शामलात जमीन खरीदने की प्रक्रिया में बदलाव को कैबिनेट ने मंजूरी दी।

Dharmendra kumar
Published on: 3 Dec 2019 11:02 AM GMT
सरकार का लड़कियों को बड़ा तोहफा, गणतंत्र दिवस पर फ्री में देगी स्मार्टफोन
X

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए हैं। राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। कैबिनेट की बैठक में फैसला किया गया कि राज्‍य सरकार नई पेंशन स्‍कीम में अपना हिस्‍सा बढ़ाएगा। इसके साथ ही शामलात जमीन खरीदने की प्रक्रिया में बदलाव को कैबिनेट ने मंजूरी दी जिससे गांवों में लैंड बैंक स्थापित हो सकेंगे और इंडस्ट्री को आसानी से जमीन मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें...झारखंड चुनाव: PM मोदी का हमला, कांग्रेस-JMM ने CM की कुर्सी का किया सौदा

कैबिनेट ने सभी कर्मचारियों को डेथ-कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी का लाभ देने को भी मंजूरी दी है। 1 जनवरी, 2004 को या उसके बाद नई पेंशन स्कीम के दायरे अधीन आते मुलाजिम भी शामिल होंगे। फैसले के बाद 2004 या इसके बाद भर्ती हुए कर्मचारियों में से किसी की मृत्यु होने पर उसके वारिसों को एक्स ग्रेशिया का लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें...क्या BJP सरकार में नहीं है बोलने की आजादी? सुमित्रा महाजन के बयान से मचा सियासी हड़कंप

अमरिंदर सरकार ने पंजाब में कारोबार को प्रोत्साहित करने के मकसद से राज्य सरकार राइट टू बिजनेस एक्ट और राइट टू बिजनेस रूल्स 2019 लाएगी। इसमें सिर्फ एक स्व-घोषणा पत्र से एमएसएमई की स्थापना और चलाने में कई मंजूरियों और इंस्पेक्शन से निजात मिल सकेगी।

इसके साथ ही पंजाब सरकार ने प्रदेश की लड़कियों को बड़ा तोहफा दिया है और सरकार लड़कियों को फ्रीम में मोबाइल देगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 26 जनवरी 2020 से फ्री स्मार्टफोन देना शुरु करेगी।



यह भी पढ़ें...पीएम मोदी का ऐसा ‘भक्त’! कूद गया राजनाथ के काफिले में, फिर जो हुआ…

ट्विटर पर कैप्टन ने बताया कि पहले चरण के तहत गणतंत्र दिवस से 11वीं व 12वीं के 1.6 लाख लड़कियों को निशुल्क मोबाइल फोन दिए जाएंगे। ट्विटर पर शेयर तस्वीर के मुताबिक यह स्मार्टफोन लावा कंपनी का होगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story