×

हो जाएं सावधान: कही अनजाने आप भी तो नहीं कर रहे इसका सेवन, ध्यान रखें इसका

ये तो हम सब जानते है की तांबे के बर्तम में पानी पीने के कई फायदे आप जानते ही होंगे। लेकिन इसके अलावा भी इसमें कई सारी चीज़े हैं जिनके बारे में शायद ही आपने ध्यान दिया हो। आज हम आपको तांबे के बर्तन में पानी का सेवर करने के कुछ नुक्सान बताएंगे जिसे जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी है

Monika
Published on: 19 Aug 2020 1:42 PM GMT
हो जाएं सावधान: कही अनजाने आप भी तो नहीं कर रहे इसका सेवन, ध्यान रखें इसका
X
We all know that you must have known many benefits of drinking water in copper. But apart from this, there are many things in it which you have hardly noticed. Today we will tell you some disadvantages of saving water in a copper vessel, which is very important for you to know.

ये तो हम सब जानते है की तांबे के बर्तम में पानी पीने के कई फायदे आप जानते ही होंगे। लेकिन इसके अलावा भी इसमें कई सारी चीज़े हैं जिनके बारे में शायद ही आपने ध्यान दिया हो। आज हम आपको तांबे के बर्तन में पानी का सेवर करने के कुछ नुक्सान बताएंगे जिसे जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी है।

यह परंपरा काफी पुरानी है, जब सुबह उठकर तांबे के बर्तन में पानी पिया करते थे जो आज भी चल रही है। जिसके बाद से ही लोगों ने इसका गलत इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और अब तो लोग तांबे के बर्तन में कुछ भी डालकर खा और पी लेते हैं। उनका ध्यान इस ओर जाता ही नहीं कि ये चीज उनको नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ पेय पदार्थों को तांबे के बर्तन में पीने से आपको कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: धोनी के संन्यास पर चहल का बड़ा बयान, कहा- इस वजह से खत्म हुआ करियर

अगर आपको ऐसी चीजों की जानकारी नहीं है तो हम आपको बताएंगे कि तांबे के बर्तन में कौन से पेय पदार्थ बिलकुल नहीं पीने चाहिए। इनको पीने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं।

copper glass

यह भी पढ़ें: सुशांत पर होगा खुलासा: बिहार DGP का बड़ा बयान, कई लोगों को पोल खुल जाने का डर

छाछ

इंडियाडॉटकॉम की खबर के मुताबिक छाछ दही से तैयार की जाने वाला प्रदर्थ है। गर्मियों में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। छाछ हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन इसका पीने का तरीका काफी अलग होता है। और अगर इसका गलत तरीके से सेवन किया तो आपके शरीर के लिए नुक्सानदेह हो सकता है। छाछ में कई तरह के गुण मौजूद होते हैं जो तांबे के साथ मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं. इससे आपको छाछ नुकसान पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें: इजरायल के साथ संबंधों पर पाक पीएम इमरान ने दिया ऐसा बयान, मच सकता है बवाल

खट्टी चीज़

तांबे के बर्तन में खट्टीचीज़ों का सेवन करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पहुच सकता है। सभी खट्टी चीज़े तांबे के बर्तम में रखने से रिएक्शन करती हैं।

निम्बू पानी

भूल कर भी ताम्बे के बर्तन में निम्बू पानी न पिए। ऐसा करना आपके सेहत के लिए काफी हानिकारक होगा। क्योंकि नींबू में एसिड होता है जो तांबे के साथ मिलकर सेहत पर उल्टा प्रभाव डालता है। अगर आप तांबे के गिलास में नींबू पानी पीते हैं, तो आपको गैस, पेट दर्द, उल्टी आदि की समस्या हो सकती है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story