×

बारिश के मौसम में मच्छरों ने कर रखा है परेशान तो इन टिप्स की मदद से करें निदान

अब मौसम मानसून की तरफ बढ़ने लगा हैं और इसी के साथ बढ़ने लगी हैं मच्छरों की समस्याएं। मानसून के समय में पानी के जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ने लगती हैं जो कई बीमारियां लेकर आते हैं। इसलिए जरूरी होता है कि इन मच्छरों को घर से दूर रखा जाएं।

suman
Published on: 29 Aug 2019 8:53 AM GMT
बारिश के मौसम में मच्छरों ने कर रखा है परेशान तो इन टिप्स की मदद से करें निदान
X

जयपुर: अब मौसम मानसून की तरफ बढ़ने लगा हैं और इसी के साथ बढ़ने लगी हैं मच्छरों की समस्याएं। मानसून के समय में पानी के जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ने लगती हैं जो कई बीमारियां लेकर आते हैं। इसलिए जरूरी होता है कि इन मच्छरों को घर से दूर रखा जाएं। इसलिए कुछ ऐसे पौधों की जानकारी जो घर के आस-पास से मच्छरों के प्रकोप को कम करते हैं।

ये 10 काम! हिट हैं फिट रहने के लिए, तुरंत अपनाएं इन्हें

पुदीना वैसे तो पुदीना का उपयोग खान-पान में कई तरह से किया जाता है और यह पेट की बीमारियों में भी काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इसकी पोधे को अपनी बागवानी में लगाकर मच्छरों से भी आसानी से बच सकते हैं। यह जमीन में बहुत तेजी से फैलने वाला पौधा होता है इसलिए अपने बागवानी में आप इसे किसी बड़े गमले में लगा सकते है।

लैवेंडर लैवेंडर की गंध मच्छरों को रोकने में मददगार होती है। बैगनी रंग के फूलों वाला यह पौधा गर्म मौसम में ज्यादा अच्छी तरीके से खिलता है। इसे अपने बागवानी या गमलों में लगाकर दरवाजों के आस-पास या बालकनी में रख सकते हैं।

लेमनग्रास लेमनग्रास एक तरह से साइट्रोनला की प्रजाति की ही घास है। लेमनग्रास जहां पर लगा रहता है वहां मच्छर नहीं टिक पाते हैं। इसका उपयोग खाद्य सामग्री के रूप में भी होता है। इसकी घास थोड़ी लम्बी होती है इसलिए इसे बडे कंटेनर वाले गमले में लगाना चाहिए

सोशल मीडिया से दूर हैं योगी सरकार के ये मंत्री, जानें किसकी कितनी है भूमिका

सिट्रोनेला इसके तेल से बनी मच्छर अगरबत्ती बाजार में मिल जायेगी। इसमें ऐसी गंध होती है की मच्छर घर से भाग जाते हैं। अगर इसके पौधे को अपने घर के बागवानी में लगाते हैं तो घर के आस पास मच्छर के प्रकोप को कम किया जा सकता है।

पेटूनिया यह एक बेहद आकर्षक फूल होता है जिसे आप अपनी बागवानी या बालकनी में गमलों में लगा सकते हैं। यह बारहमासी फूल होता है, इसे प्राकृतिक कीटनाशक भी कहा जाता है। इसे अपने घर के आस पास लगाकर आप मच्छरों के प्रकोप को कम कर सकते हैं।

suman

suman

Next Story