×

गठिया व जोड़ों के दर्द को न करें नजरअंदाज वरना हो सकती है मुश्किल

seema
Published on: 6 July 2019 9:06 AM GMT
गठिया व जोड़ों के दर्द को न करें नजरअंदाज वरना हो सकती है मुश्किल
X
गठिया व जोड़ों के दर्द को न करें नजरअंदाज वरना हो सक ती है मुश्किल

नई दिल्ली : गठिया या अर्थराइटिस की समस्या काफी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी में शरीर के जोड़ प्रभावित हो जाते हैं जिससे जोड़ों में काफी दर्द होता है। अगर वक्त रहते इसका इलाज न कराया जाए, तो आगे चलकर चलना-फिरना भी मुश्किल हो सकता है। यह बीमारी जोड़ों में यूरिक एसिड के जमा होने से होती है। कई मामलों में इस परेशानी को पहचानना मुश्किल हो जाता है। जानते हैं गठिया के लक्षणों के बारे में। ये लक्षण नजर आते ही तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

यह भी पढ़ें : वजन कम करने के लिए रोजाना पिए गर्म पानी, होंगे कई फायदे

अगर सुबह-शाम आपको कमजोरी महसूस हो, भूख कम लगे और अचानक मुंह सूखने लगे, तो ये गठिया के लक्षण हैं। इसमें कई बार जोड़ों में तेज दर्द के साथ ही इसमें अचानक भारीपन जैसा महसूस होता है। अंगूठे सूज जाते हैं। कई बार इसमें आंखों से जुड़ी परेशानी भी नजर आती है। जैसे आंखें के किनारों पर खुजली होने लगे। आंखों से कीचड़ आना। सोने में परेशानी हो या आसानी से नींद न आना। कई बार उंगलियों के जोड़ में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जमा हो जाते हैं। इससे उंगलियों के जोडो़ में बहुत दर्द होता है। इसके अलावा, कोहनियों में भी तेज दर्द की शिकायत हो सकती है।

यह भी पढ़ें : बारिश में आए मच्छरों को इन घरेलू उपायों से भगाएं दूर ताकि बीमारी ना भटके पास

कुछ घरेलू उपाय

सबसे जरूरी है कि गठिया के लक्षण नजर आते ही तत्काल डाक्टर से संपर्क करें। कुछ ऐसे घरेलू तरीके भी हैं, जो इससे होने वाले दर्द से आराम दिलाएंगे। जैतून या अरंडी के तेल से जोड़ों की मालिश करें। सिरके से भी मालिश कर सकते हैं। साथ ही अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखें। खाने में चोकर युक्त आटे की रोटी तथा छिलके वाली मूंग की दाल खाएं। ककड़ी, लौकी, तोरई, पत्ता गोभी, गाजर जैसी चीजों को शामिल करें। 6 से 50 ग्राम अदरक के पाउडर का सेवन करने से भी गठिया में फायदा मिलता है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story