×

वजन कम करने के लिए रोजाना पिए गर्म पानी, होंगे कई फायदे

आप गर्म पानी का सेवन दिन में दो बार करके अपना वजन कर सकते हैं। वैसे तो व्यक्ति को दिनभर में सात से आठ ग्लास पानी पीना चाहिए लेकिन गर्म पानी दिन में बार ही पीये। इस बीच आप नॉर्मल पानी भी पी सकते हैं।

Manali Rastogi
Published on: 1 July 2019 12:45 PM GMT
वजन कम करने के लिए रोजाना पिए गर्म पानी, होंगे कई फायदे
X
वजन काम करने के लिए रोजाना पिए गर्म पानी, होंगे कई फायदे

लखनऊ: आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से हम अपने शरीर का ध्यान बिल्कुल नहीं रख पाते। इसकी वजह से हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बढ़ता मोटापा इनमें से एक है।

यह भी पढ़ें: आज का ज्ञान: चिरयौवन बनाये रखने के लिए उपयोग करें एलोवेरा या घृत कुमारी

ख़राब लाइफस्टाइल की वजह से होता है मोटापा

ख़राब लाइफस्टाइल की वजह से अधिकांश लोग मोटापे का शिकार हैं। ऐसे में मोटे लोग अपना वजन काम करने के लिए लगातार जिम कर रहे हैं लेकिन इसका असर उन्हें नहीं दिखा रहा। साथ ही, इसमें पैसा और समय भी ज्यादा खर्च होता है।

ऐसे करें मोटापे को कम

अगर आप भी मोटे हैं। वजन काम समय में बिना पैसा खर्च किये प्राकृतिक रूप से कम करना है। तो आप सही जगह आये हैं। ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल, हम आपको आज यहां बताएंगे कि आप अपना वजन कैसे काम कर सकते हैं।

पियें गर्म पानी

आप गर्म पानी का सेवन दिन में दो बार करके अपना वजन कर सकते हैं। वैसे तो व्यक्ति को दिनभर में सात से आठ ग्लास पानी पीना चाहिए लेकिन गर्म पानी दिन में बार ही पीये। इस बीच आप नॉर्मल पानी भी पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इस गधी का दूध कुदरत के लिए बना वरदान, विश्व में सबसे मंहगा है इसका पनीर

गर्म पानी पीने से आपका शरीर अंदर से साफ़ रहेगा क्योंकि गर्म पानी प्राकृतिक क्लिंजर का काम करता है। गर्म पानी पीने से पाचन संबंधित समस्या भी नहीं होती। दरअसल, शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने का काम किडनी का होता है।

यह भी पढ़ें: इन घरेलू उपाय से मोबाइल पर लगे स्क्रैच को मिनटो में करें दूर

अगर किडनी को सही मात्रा में पानी नहीं मिलता तो वह सही तरह से काम नहीं कर पाती है। वैसे भी गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। बस आपको गर्म पानी सुबह-सुबह बासी मुंह पीना होगा। सुबह के बाद आप गर्म पानी का ग्लास शाम को एक और बार पी सकते हैं।

अगर आप पानी ज्यादा मात्रा में नहीं पीते तो किडनी को और अधिक काम करना पड़ता है। इससे फैट ज्यादा उत्पन्न होता है। फैट शरीर में अधिक होने के कारण मोटापा बढ़ता है। वैसे पानी पीने से आप अधिक कैलोरी भी कम कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी में जीरो प्रतिशत कैलोरी होती है। इसके अलावा जब आप पानी ज्यादा पीने लगेंगे तो आप खाना काम खाएंगे क्योंकि तब आपको भूख काम लगेगी।

ऐसे पियें गर्म पानी

  • सुबह-सुबह उठते साथ ही बासी मुंह गुनगुना पानी पियें।
  • एक्सरसाइज करने से पहले या जिम जाने से पहले एक या दो ग्लास गर्म पानी पियें।
  • खाना खाने से पहले भी गर्म पानी पिए। गर्म पानी खाना खाने पहले पिएंगे तो आपको भूख कम लगेगी।
  • रात को सोने से पहले भी आप गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story