×

Banana Fruit Benefits: जानिए केले में छुपे हैं क्या क्या गुण, इतने सारे स्वास्थ्य लाभ का पता था आपको ?

Banana Fruit Health Benefits: केला सबसे लोकप्रिय फलों में आता हैं। आज हम आपको केले में छुपे गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 1 Sep 2023 4:00 AM GMT
Banana Fruit Benefits: जानिए केले में छुपे हैं क्या क्या गुण, इतने सारे स्वास्थ्य लाभ का पता था आपको ?
X
Banana Fruit Benefits (Image Credit-Social Media)

Banana Fruit Health Benefits: केला सबसे लोकप्रिय फलों में आता हैं। यह मुसेसी परिवार से संबंधित है, जो आमतौर पर भारत के सभी हिस्सों में पाया जाता है। भारत में केला एक महत्वपूर्ण फल है। इसका उपयोग विभिन्न मीठे व्यंजनों जैसे डेसर्ट और सलाद में किया जा सकता है। इसका सेवन कच्चे के साथ-साथ पके फल के रूप में भी किया जाता है।आज हम आपको केले में छुपे गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

केले में छुपे गुण (Kela Khane Ke Fayde Lene Ke Tarike)

आपके स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए डॉक्टर हमेशा आपको अपने आहार में एक सेब शामिल करने की सलाह देते हैं। हालाँकि, केला सेब जितना ही पौष्टिक होता है इसलिए आप इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इनमें आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य पर सुरक्षात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

1 . पाचन में करता है सुधार

केला घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन स्वास्थ्य में आवश्यक भूमिका निभाता है। घुलनशील फाइबर रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता हैं। अघुलनशील फाइबर आपके मल को नरम करता हैं और आंतों की गतिविधियों को नियंत्रित करता हैं। केला पेट की परत को अल्सर से बचाकर आपकी हाइपरएसिडिटी के लक्षणों से निपटता है। ये पेट को प्रतिकूल बैक्टीरिया से बचाने में भी मदद करता है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल गड़बड़ी पैदा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

2. हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनता है

केला आपके हृदय को स्वस्थ बनाता है। ये पोटेशियम, खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो आपके दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक और सोडियम की मात्रा कम होती है। इसलिए, ये आपके हृदय प्रणाली को उच्च रक्तचाप से बचाने में भी मदद करता है।

3. मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है

अगर आपको वर्कआउट के बाद बार-बार मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है, तो आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो सकती है। मैग्नीशियम से भरपूर केला मांसपेशियों के संकुचन और विश्राम में मदद कर सकता है जो दुबली मांसपेशियों को बढ़ाता है।

4. हड्डियों को मज़बूत बनता है

हालाँकि केले में कैल्शियम अधिक नहीं होता है, फिर भी वो आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। दरअसल केले में एक प्रीबायोटिक होता है जिसका नाम है- फ्रुक्टुलिगोसैकेराइड्स। फ्रुक्टुलिगोसेकेराइड शरीर की कैल्शियम को अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए, ये प्रीबायोटिक आपके शरीर की हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

5. व्यायाम के बाद मांसपेशियों को रिकवर करता है

केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है जो वर्कआउट के बाद आपकी मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद करता है। व्यायाम के बाद केले का सेवन आपकी मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है और ये आपको अधिक कसरत करने की अनुमति भी देता है। जिससे आपकी वर्कआउट करने का स्टेमिना बढ़ जाता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story