×

चाय गरम! अगर आप लेते हैं बेड-टी तो आप ही के लिए है ये खबर

भारत के लोग चाय सबसे अधिक पीते हैं और चाय के सबसे ज्यादा दीवाने भारत में ही हैं। ये तो आप जानते ही होंगे कि भारत में हर किसी की सुबह की शुरूआत चाय के साथ ही होती है। यहां तक कि लोगों की दिनचर्या बेड टी से शुरू होकर बिस्तर तक जाते-जाते भी सिलसिला चलता रहता है।

SK Gautam
Published on: 3 Feb 2020 12:19 PM GMT
चाय गरम! अगर आप लेते हैं बेड-टी तो आप ही के लिए है ये खबर
X

लखनऊ: सुबह हो या शाम, या हो दोपहर स्वास्थ्य का ख़याल हमेशा रखना पड़ता है। आपको नहीं पता होगा कि अच्छी सेहत का मतलब सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति नहीं है। बल्कि हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। अच्छे स्वास्थ्य का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आनेवाली सभी सामाजिक, शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबंधन करने में सफलतापूर्वक सक्षम हों।

भारत के लोग चाय सबसे अधिक पीते हैं

आज के समय में अपने आपको स्वस्थ रखने के ढेर सारे आधुनिक तरीके भले ही मौजूद हों लेकिन ये सब उतनी अधिक कारगर नहीं हैं। एक सर्वे में पता चला कि भारत के लोग चाय सबसे अधिक पीते हैं और चाय के सबसे ज्यादा दीवाने भारत में ही हैं। ये तो आप जानते ही होंगे कि भारत में हर किसी की सुबह की शुरूआत चाय के साथ ही होती है। यहां तक कि लोगों की दिनचर्या बेड टी से शुरू होकर बिस्तर तक जाते-जाते भी सिलसिला चलता रहता है।

ये भी देखें : आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश: मचा हड़कंप, पायलटो का हुआ ये हाल…

हमारे देश में चाय-लवर्स की संख्या बहुत है इसमें कहीं कोई कमी नहीं हैं। अगर आप चाय-लवर है, तो आपको अलग-अलग किस्म की चाय के बारे में जरूर पता होगा। हमारे देश में चाय पीना एक आदत है। बात के दौरान अगर चाय की चुस्क‍ियां न ली जाएं तो कुछ अधूरा सा लगता है।

देश की करीब 80 से 90 फीसदी जनसंख्या सुबह उठने के साथ ही चाय पीना पसंद करती है। बेड टी का कल्चर न केवल शहरों में प्रचलित है बल्क‍ि गांव-देहात में भी लोग सुबह की शुरुआत चाय से करना पसंद करते हैं पर आपको क्या लगता है, क्या ये एक अच्छी और हेल्दी आदत है?

ये भी देखें : West Bengal Teacher Viral Video | तृणमूल नेता ने दो बहनों के साथ की मारपीट

चाय की चुस्की का दौर भी न रुके और सेहत भी बनी रहे

1.अगर चाय में दूध ना मिलाया जाए तो वह काफी फायदा पहुंचाती है, जैसे मोटापा कम करना। पर अगर अधिक ब्‍लैक टी का सेवन किया जाए तो वह सीधे पेट पर असर करती है।

2.चाय त्वचा को पराबैंगनी विकिरण से बचाती है। इसी तरह से रक्त को थक्का बनने से रोकती है और अल्जाइमर जैसे रोग से सुरक्षा करती है।

3.आमतौर पर लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं पर कम ही लोगों को पता होगा कि खाली पेट दूध वाली चाय पीने से जल्दी थकान महसूस होती है। साथ ही व्यवहार में भी चिड़चिड़ापन आ जाता है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story