×

हार्ट की न लें टेंशन: रोजाना गर्म पानी से नहाना फायदेमंद, हृदय रोगियों को खास सलाह

रोजाना गर्म पानी से नहाने का अपना अलग ही फायदा है। कई लोग ठंडी हो या गर्मी का मौसम गर्म पानी से ही नहाना पसंद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से गर्म पानी से नहाये तो यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस कराता है।

Monika
Published on: 28 Oct 2020 6:47 AM GMT
हार्ट की न लें टेंशन: रोजाना गर्म पानी से नहाना फायदेमंद, हृदय रोगियों को खास सलाह
X
Hot Water Bathing

रोजाना गर्म पानी से नहाने का अपना अलग ही फायदा है। कई लोग ठंडी हो या गर्मी का मौसम गर्म पानी से ही नहाना पसंद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से गर्म पानी से नहाये तो यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस कराता है। एक अध्यन में यह भी सामने आया है कि रोजाना गरम पानी से नहाने से हृदय का स्वास्थ्य भी सुधरता है और हृदय रोग जैसे स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है।

हुआ नया अध्यन

अध्यन के मिताबिक 45 से 50 साल के 61,000 वयस्कों पर ये शोध किया गया है। इन सभी उनके नहाने की आदतों और जीवनशैली के आधार पर सवालों का जवाब देने को कहा गया, जिसमें व्यायाम, आहार, शराब का सेवन, वजन, नींद, मेडिकल हिस्ट्री और वर्तमान में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल थीं। डेटा से पता चला कि गर्म पानी से सप्ताह में एक या दो बार नहाने या बिलकुल नहीं नहाने वालों के मुकाबले रोजाना गर्म पानी से नहाने वालों में हृदय रोग का 28 प्रतिशत और स्ट्रोक का 26 प्रतिशत जोखिम कम पाया गया। हृदय रोग के अलावा रोजाना गर्म पानी से नहाने के कई अन्य फायदे भी हैं...

शुगर लेवल कम होगा

गर्म पानी से नहाने से शरीर में शर्करा का स्तर कम हो जाता है, जिससे डायबिटिज होने का खतरा कम हो जाता है।

मांसपेशियों का तनाव कम

रोजाना गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों का तनाव कम करने में मदद मिलती है। लचीलेपन में सुधार होता है और सूजी हुईं मांसपेशियों को आराम मिलता है।

ये भी पढ़ें:फ्रांस के बाद इस देश ने मुस्लिमों के खिलाफ छेड़ी मुहिम, मस्जिदों पर की कड़ी कार्रवाई

ब्लड सर्कुलेशन सुधारे

ब्लड सर्कुलेशन के सुधार के लिए गर्म पानी को बाथटब में दाल कर बैठे। ये क्षतिग्रस्त कोशिकाओं का पोषण करने में मदद मिलती है। यह ब्लड प्रेशर को कम करता है।

इम्यून सिस्टम बढ़ाएं

शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है गर्म पानी , जिस कारण आपको को रोजाना गर्म पानी से नहाना चाहिए । ये इम्यूनिटी में सुधार होता है। यह सर्दी और फ्लू के लक्षणों के जोखिम को भी कम कर सकता है।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस के VIP उम्मीदवार: मतदान में प्रतिष्ठा लगी दांव पर, भविष्य पर फैसला आज

तनाव कम करने में मदद

गर्म पानी के स्नान से सभी तरह के तनाव और चिंता से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही आपकी त्राचा को भी निखारने में मदद करता है। शरीर की प्राकृतिक रूप से सफाई का तरीका है।

जल्दी नींद आती है

गर्म पानी से नहाने से शरीर को आराम मिलता है और नींद जल्दी आती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्म पानी शरीर के तापमान को बढ़ाता है और मांसपेशियों को आराम देता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story