×

आंखों में नहीं लगेगा कभी चश्मा, बढ़ेगी रोशनी, सिर्फ करना होगा ये काम

फास्टफूड अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण व्यक्ति को स्वास्थ संबंधी परेशानी हो रही है।हर समय टीवी-लैपटॉप-मोबाइल पर लगने से शरीर को पोषण नहीं मिल पाता हैं और आंखों पर जोर पड़ने की वजह से चश्मे लगना लाजिमी है। अब तो  बच्चों को भी सही पोषण नहीं मिलने की वजह से चश्मा लग रहा है।

suman
Published on: 30 Jun 2020 5:19 PM GMT
आंखों में नहीं लगेगा कभी चश्मा, बढ़ेगी रोशनी, सिर्फ करना होगा ये काम
X

लखनऊ : फास्टफूड अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण व्यक्ति को स्वास्थ संबंधी परेशानी हो रही है।हर समय टीवी-लैपटॉप-मोबाइल पर लगने से शरीर को पोषण नहीं मिल पाता हैं और आंखों पर जोर पड़ने की वजह से चश्मे लगना लाजिमी है। अब तो बच्चों को भी सही पोषण नहीं मिलने की वजह से चश्मा लग रहा है। छोटे-छोटे बच्चों की भी आंखें कमजोर हो रही है जानते हैं कुछ उपाय जिससे आंखों की रोशनी बढ़ जाएगी।

यह पढ़ें....जिले में कोरोना का कहर जारी, तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या

गाजर का रस, गाजर विटामिन ए का सबसे अच्छा स्त्रोत है और इसको खाने से आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होगा। गाजर का जूस निकालकर इसे रोज सुबह पीना होगा। नियमित रूप से इस जूस का सेवन बहुत फायदेमंद है।

त्रिफला पाउडर, एक चम्मच त्रिफला पाउडर को एक गिलास पानी में डाल कर रात भर रख दें। अब अगले दिन सुबह इस पानी को छान लें और इस पानी से अपनी आंख धोएं। आंख धोते समय साफ पानी रखें। एक महीने में ऐसा करने से आपको असर दिखाई देगा। रोज इस प्रक्रिया को करने से आपको परिणाम जरुर मिलेगा।

सरसों का तेल, खाने के साथ ही बालों में लगाने के लिए भी सरसों तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन क्या जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ता है। रात को सोने से पहले पैरों के तलवे में सरसों के तेल की मालिश से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।

इलायची, शरीर के तापमान को संतुलित रखने का काम करती है । इसके नियमित सेवन से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। इलायची और सौंफ को पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को ठंडे दूध में मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

आंवला, आंखों के लिए वरदान है। इसमें मौजूद तत्व आंखों की रोशनी को सालों-साल तक बनाए रखते हैं। आप चाहें तो कच्चे आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह पढ़ें....भारत खरीदेगा ये खतरनाक बम: दुश्मन को मिनटों में करेगा ख़ाक, ऐसी है खासियत

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड्स आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए डाइट में अखरोट को शामिल करना न भूलें।

धनिया का रस, बहुत ही कम लोग जानते हैं कि धनिया की मदद से आंखों की रोशनी को सही किया जा सकता है। इसके लिए बस धनिया के रस को निकालकर दोनों आंखों में डालना होता है। रस डालने के बाद दस से पंद्रह मिनट तक आंखों को बंद रखें।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story