×

Right Time To Eat: खाने का सही टाइम टेबल नोट कर लें, नहीं जानते होंगे इसके कई सारे फायदे

Right Time To Eat Benefits: अक्सर लोग खाने को किसी टाइम टेबल के तहत नहीं बल्कि जब मन करता या टाइम मिलता तो खा लेते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत को काफी नुकसान पंहुचा सकता है। आइये जानते हैं हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 30 July 2023 6:30 AM IST
Right Time To Eat: खाने का सही टाइम टेबल नोट कर लें, नहीं जानते होंगे इसके कई सारे फायदे
X
Right Time To Eat Benefits (Image Credit-Social Media)

Right Time To Eat Benefits: कहते हैं अगर सुबह का नाश्ता अच्छा हो तो आपको पूरा दिन अच्छा ही जाता है। साथ ही सुबह होते ही आपके दिमाग में भी यही बात चलती होगी कि सुबह के नाश्ते में आखिर क्या बनाया जाये। वहीँ एक बार ब्रेकफास्ट हो जाता है तो उसके बाद आपको लंच और डिनर के बारे में भी सोचना पड़ता है। वहीँ आपको बता दें कि फ़ूड हमारी ज़िन्दगी का काफी अहम् हिस्सा होता है। अगर आप दिन भी खाना न खाये तो आपका शरीर अलग तरह से रियेक्ट करने लगता है। लेकिन अक्सर लोग खाने को किसी टाइम टेबल के तहत नहीं बल्कि जब मन करता या टाइम मिलता तो खा लेते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत को काफी नुकसान पंहुचा सकता है। आइये जानते हैं हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।

खाने का सही टाइम टेबल बनाएं

हम क्या खाते हैं ये तो मायने रखता ही है लेकिन साथ ही साथ ये भी मायने रखता है कि आप किस समय खा रहे हैं। दरअसल खाने को सही समय पर खाना भी उतना ही ज़रूरी है जितना खाना खाना। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो खाने का सही से प्रबंधन भी बेहद ज़रूरी है। फिर चाहे वो सुबह का नाश्ता हो, दोपहर का भोजन हो या रात का खाना हो। ये तो सब जानते ही हैं कि समय पर उठना और समय पर सोना बेहद ज़रूरी है। इससे आप न सिर्फ हेल्दी रहते हैं बल्कि आपके अंदर एक अलग कॉन्फिडेंस भी आता है। आइये जानते हैं सही समय पर खाना खाने के क्या फायदे हैं।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है

अगर आप समय पर ब्रेकफ़ास्ट, लंच और डिनर करते हैं तो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। वहीँ आपको बता दें कि सुबह के समय आपका मेटाबॉलिक रेट सबसे बेस्ट होता है। वहीँ जैसे जैसे दिन आगे बढ़ता है वैसे वैसे आपका मेटाबॉलिज्म रेट कम होता जाता है। इसलिए जब आप जल्दी नाश्ता करते हैं तो मेटाबॉलिक रेट को और भी ज़्यादा बढ़ावा मिलता है और इसीलिये ये कहा जाता है कि आप जल्दी नाश्ता कर लें। वहीँ डिनर अगर आप जल्दी करते हैं तो ये बरक़रार रहता है।

समय पर खाना खाना रखता है एक्टिव

अगर आप एक टाइम टेबल के अनुसार खाना खाते हैं तो ये आपको एक्टिव रहता है। इससे आप दिनभर चार्जड रहते हैं।



Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story