×

Health Tips: छुहारे के सेवन से अद्भुत फायदे, ठंड में करें ऐसे इस्तेमाल

अगर आपको रक्तचाप की बीमारी हैं तो इसके लिए आपको 3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल कर गाय के गर्म दूध के साथ उबालें। और इस दूध को सुबह-शाम पीएं। थोड़े दिनों में रक्तचाप से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही आयरन की कमी को भी दूर करता हैं छुहारा।

Newstrack
Published on: 8 Dec 2020 8:03 AM GMT
Health Tips: छुहारे के सेवन से अद्भुत फायदे, ठंड में करें ऐसे इस्तेमाल
X
Health Tips: छुहारे के सेवन से अद्भुत फायदे, ठंड में करें ऐसे इस्तेमाल

नई दिल्ली: आप जानतें तो होंगे ही छुहारा और खजूर एक ही पेड़ से उत्पन्न होते हैं। इन दोनों की तासीर गर्म होती हैं। छुहरा (डेट्स) शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता हैं। छुहारे की तासीर गर्म होने की वजह से सर्दियों में तो इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। सर्दियों में छुहारे सेवन करना काफी लाभदायक होता हैं। आयुर्वेद में भी छुहारे का काफी महत्त्व बताया गया हैं। छुहारे के उपयोग से कब्ज और डायबिटीज जैसी कई गंभीर रोगो से बचाने में सहायता करता हैं। सर्दियों में इसके रोजाना इस्तेमाल से शरीर में गर्माहट देने का काम करती है। छुहारे में काफी मात्रा में कैलिशियम, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।इसके साथ इसमें विटामिन A, C, E, K, B2, B6, नियासिन और थियामिन सहित कई विटामिन पाये जाते हैं। आइए,जानतें हैं छुहारे के अनूठे और बेमिसाल फायदे -

दांतों कि समस्या से निदान

छुहारे मुंह को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। मुंह के संक्रमण से भी बचा सकते हैं। साथ ही दांतों की समस्या को दूर करता हैं। क्योंकि छुहारे में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

chhuhara 2

ये भी देखें: Vitamin D की कमी से हो रही ये बीमारी, डाइट में शामिल करें ऐसे फूड

कब्ज से दिलाएं आपको राहत

अगर आपको कब्ज से परेशान हैं हैं तो छुहारे को सुबह-शाम गर्म पानी के साथ खाये। यह आपका खाना पाचने में सहायता करता हैं। ऐसा करने से गैस और अपच की दिक्कत से आराम दिलाता हैं।

एनर्जी से भरपूर है छुहारा

छहरा आपको इंस्टेंट एनर्जी देता हैं। छुहारे में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज होता हैं। आपको जब भी एनर्जी की कमी महसूस हो तो आप इसका सेवन कर सकतें हैं।

ये भी देखें: वजन बढ़ रहा है तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

हड्डियों को करें मजबूत

हड्डियों को मजबूत करने के लिए छुहारे का सेवन करना चाहिए। छुहारे में मौजूद कैल्शयिम, सेलेनियम, मैंगनीज और कॉपर ये हड्डियों में मजबूती प्रदान करती हैं। कमजोर होने से बचती हैं।

बी.पी. से छुटकारा दिलाएं

अगर आपको रक्तचाप की बीमारी हैं तो इसके लिए आपको 3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल कर गाय के गर्म दूध के साथ उबालें। और इस दूध को सुबह-शाम पीएं। थोड़े दिनों में रक्तचाप से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही आयरन की कमी को भी दूर करता हैं छुहारा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story