×

खतरनाक गर्भ निरोधक गोलियां, लेती हैं तो पहले ये जान लीजिए

 ऐसा करने से इस समस्या से निजात पाने में आपको मदद मिलेगी। इसके अलावा अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

suman
Published on: 6 Jan 2021 1:25 PM GMT
खतरनाक गर्भ निरोधक गोलियां, लेती हैं तो पहले ये जान लीजिए
X
गर्भनिरोधक गोलियों के बारे में जान लें ये बात, महिलाओं की सेक्स लाइफ पर पड़ता है ऐसा असर

लखनऊ: ज्यादातर महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद तो लेना चाहती है, लेकिन कुछ महिलायें जो गर्भवती नहीं होना चाहती हैं या बच्चों के जन्म में अंतराल रखना चाहती हैं उनके लिए गर्भनिरोधक दवाएं बहुत उपयोगी हैं। वास्तव में गर्भनिरोधक गोलियां अनचाहे गर्भ से बचने का सुरक्षित उपाय हैं। अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोलियां सबसे आसान उपाय होता है । लेकिन गर्भ निरोधक गोलियों का लंबे समय तक सेवन करने वाली महिलाएं भावनाशून्य हो सकती हैं जिसका सीधा नकारात्मक प्रभाव उनके निजी संबधों पर भी पड़ता है।

सेहत प्रभावित

*गर्भनिरोधक गोलियों का असर न केवल महिलाओं के सेहत पर पड़ता है बल्कि इससे उनकी सेक्शुअल लाइफ भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। ये गोलियां लैब में तैयार किए गए दो हॉर्मोन से बनती हैं, जिनका नाम है प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजेन।

यह पढ़ें...इस खूबसूरत बिल्डिंग में खाड़ी देश सुलझाएंगे मुद्दे, केवल ढाई महीने में हुई थी तैयार

*प्रोजेस्ट्रोन हॉर्मोन की जगह प्रोजेस्टिन नामक सिंथेटिक हॉर्मोन इस्तेमाल किया जाता है। गर्भधारण करने या न करने में प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजेन हॉर्मोन की बड़ी भूमिका होती है। गर्भनिरोधक गोलियों में ये दोनों हॉर्मोन एक साथ या अलग-अलग हो सकते हैं। गर्भनिरोधक गोलियों का नियमित सेवन करने से महिलाओं के शरीर में गर्भधारण करने की स्थिति नहीं बन पाती है।

माइग्रेन की शिकायत

*गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से महिलाओं को सिर दर्द और माइग्रेन की शिकायत होती है। वहीं कई महिलाएं इसके चलते तनाव का भी शिकार हो जाती है।

सेक्स लाइफ प्रभावित

*जो महिलाएं इन गोलियों का सेवन लंबे समय तक करती हैं, उनकी सेक्स लाइफ प्रभावित होना शुरू हो जाती है। लंबे समय तक गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन लो सेक्स ड्राइव का कारण बन सकता है। अगर आप लंबी अवधि तक लो सेक्स ड्राइव अनुभव करती हैं तो तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाएं।

husband

*अगर महिला के प्राइवेट पार्ट से गाढ़ा और सफेद रंग का डिस्चार्ज हो तो यह नॉर्मल और हेल्दी डिस्चार्ज होता है लेकिन अगर साथ में खुचली, जलन या इरिटेशन हो तो फिर डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि यह यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है।

महिलाएं मोटापे का शिकार

गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन लंबे समय तक करने से महिलाएं मोटापे का शिकार हो सकती हैं। कई बार गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इन गोलियों के चलते शरीर के अलग-अलग भाग में फ्लूइड रिटेंशन बढ़ जाता हैय़अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं तो आप अपनी गर्भनिरोधक गोलियों को बदल सकती हैं।

यह पढ़ें...शामली: जोखिम में जान, जिम्मेदार कर रहे आराम, जर्जर दिख रही इमारतें

husband

ब्रेस्ट में सूजन

*कई महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने के बाद ब्रेस्ट में सूजन की शिकायत होने लगती है। वहीं कई महिलाओं का मानना है कि इसके सेवन से ब्रेस्ट का आकार भी बढ़ने लगता है। दवाई लेने के कुछ हफ्ते बाद ही अगर आपको सूजन महसूस होने लगे तो सबसे पहले अपनी डाइट में नमक की मात्रा कम कर लें। ऐसा करने से इस समस्या से निजात पाने में आपको मदद मिलेगी। इसके अलावा अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

suman

suman

Next Story