×

महाराष्ट्र में नाव पलटने से 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र के कई इलाकों में भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच सांगली में बड़ा हादसा हो गया है।

Aditya Mishra
Published on: 8 Aug 2019 9:19 AM GMT
महाराष्ट्र में नाव पलटने से 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
X

सांगली: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र के कई इलाकों में भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इस बीच सांगली में बड़ा हादसा हो गया है। ग्रामीणों से भरी एक नाव उफनती नदी में पलट गई।

इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। नौ के शव बरामद कर लिए गए हैं।

घटना के समय करीब 30- 35 लोग सवार थे। बाकी के बचे हुए लोग लापता है। जिन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

यह जानकारी पुणे मंडल के संभागीय आयुक्त दीपक म्हैसेकर ने दी।

ये भी पढ़ें...उन्नाव रेप पीड़िता पर KGMU का बड़ा खुलासा, खून में खतरनाक बैक्टीरिया

महाराष्ट्र पुलिस के विशेष पुलिस महानिरीक्षक मिलिंद भारम्बे ने कहा, 'यह स्थानीय लोगों की एक बचाव नौका थी।

जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त नाव किसी कंपनी या एजेंसी की नहीं थी। यह ग्रामीणों की ही थी।

अभी तक नौ शवों की बरामदगी हो चुकी है। 14 लोगों के मरने की आशंका है। खोज और बचाव कार्य जारी है।'

महाराष्ट्र इस समय बाढ़ से जूझ रहा है।

पिछले हफ्ते यहां 16 लोगों की जान चली गई थी और अबतक 1.32 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।

कोल्हापुर और सांगली जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां सड़के पूरी तरह से कट चुकी हैं।

ये भी पढ़ें...जानिए कैसे और कहां बनता है भारत रत्न, पढ़ें सम्मान से जुड़े विवाद

पिछले कुछ दिनों से इन दोनों जिलों में भारी बारिश हुई है।

प्रशासन ने 1.32 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बुधवार को बाढ़ के संबंध में मंत्रिमंडल और कलेक्टरों के साथ बैठक हुई।

उधर मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सतारा और कोल्हापुर में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने बुधवार शाम को सांगली जिले के लिए केवल हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया था।

पुणे मंडल के संभागीय आयुक्त दीपक म्हैसेकर ने कहा, पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

बाढ़ से 16 और लोगों की जान जा चुकी है।

ये भी पढ़ें...रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पाकिस्तान जैसा पड़ोसी किसी को ना मिले

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story