×

भीषण हादसे से दहला शहर: 14 की मौत, 500 मीटर गहरे खाई में गिरी बस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और नेपाली सेना, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक घायलों को घड़ी और धूलिखेल के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Shivakant Shukla
Published on: 15 Dec 2019 8:40 AM GMT
भीषण हादसे से दहला शहर: 14 की मौत, 500 मीटर गहरे खाई में गिरी बस
X

काठमांडू: नेपाल से बड़े ​हादसे की खबर आ रही है। यहां के सिंधुपालचौक में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई है। यह हादसा रविवार को सुबह करीब 8.30 बजे के आस-पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार 40 यात्रियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 14 लोगों की मौत मौके पर हो गई और करीब 19 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

ये भी पढ़ें—सरकार के इस योजना से बदली इस गांव की हालत, बंदूकों की जगह लहलहाती हैं फसलें

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और नेपाली सेना, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक घायलों को घड़ी और धूलिखेल के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कहा जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग तीर्थयात्रा से लौट रहे थे। ये सब कालीचौक भगवती मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। अभी दुर्घटना की वजहों का पता नहीं चला है। लकिन कहा जा रहा है बारिश के चलते सकड़ों पर फिसलन थी। इसके अलवा जहां ये हादसा हुआ हुआ कोहरा भी था। बता दें कि इस साल नवंबर महीने में भी नेपाल में एक बड़ा सड़का हादसा हुआ था, जहां 19 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें—सावरकर ने जुल्म के 12 साल सहे हैं, राहुल 12 घंटे भी नहीं सह सकते हैं: देवेंद्र फडणवीस

इसके पहले 14 दिसंबर को भी हुआ था हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले 14 दिसंबर को एक नेपाली सेना की एक बस हादसे का शिकार हो गई थी। सुर्खेत से 40 जवानों को लेकर काठमांडू जा रही सेना की वह बस भी अनियंत्रित होकर पहाड़ से खाई में जा गिरी। इस हादसे में नेपाली सेना के 30 जवान घायल हो गए थे। जबकि 12 जवानों को गहरी चोट आई थी। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। नवलपुर के प्रहरी निरीक्षक अर्जुन अधिकारी ने बताया कि 18 जवानों को कावासोती के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका अभी भी इलाज चल रहा है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story