×

बागी विधायकों ने कांग्रेस को दिया एक और झटका, लिया ये बड़ा फैसला

कांग्रेस के बागी विधायकों ने कांग्रेस के किसी भी नेता या कार्यकर्ता से मिलने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि चाहे वो दिग्विजय सिंह हों या फिर सीएम कमलनाथ वे किसी से भी नहीं मिलना चाहते हैं।

Ashiki
Published on: 18 March 2020 10:04 AM GMT
बागी विधायकों ने कांग्रेस को दिया एक और झटका, लिया ये बड़ा फैसला
X

भोपाल: मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी है। इस बीच कांग्रेस के बागी विधायकों ने कांग्रेस के किसी भी नेता या कार्यकर्ता से मिलने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि चाहे वो दिग्विजय सिंह हों या फिर सीएम कमलनाथ वे किसी से भी नहीं मिलना चाहते हैं। विधायकों का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ है। जिसमें विधायक कहते दिखाई दे रहे हैं कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस का बंटाधार कर दिया। हम उनकी वजह से यहां आए हैं। हम दिग्विजय सिंह से नहीं मिलना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: सोना से भी महंगा गोमूत्र और गोबर, जानिए कैसे बचा सकता है कोरोना से आपको

दिग्विजय सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में-

बात दें कि दिग्विजय सिंह इन विधायकों से मिलने बेंगलुरु गए हैं। विधायकों से मिलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज दिग्विजय होटल के बाहर धरने पर बैठ गए जिसके बाद उनको हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इस बीच कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जा चुके बिसाहूलाल सिंह ने कर्नाटक डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की मांग की है।

ये भी पढ़ें: सावधान खाताधारक: अगर ऐसा नहीं किया तो बंद हो जायेगा अकाउंट

विधायकों ने की सुरक्षा की मांग-

गौरतलब है बेंगलुरु के रमाडा होटल में बंद मध्य प्रदेश कांग्रेस के 22 बागी विधायकों ने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि किसी भी कांग्रेसी नेता या सदस्य को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके जीवन और सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है।

दिग्विजय सिंह की वजह से हुई कांग्रेस की दुर्गति-

कांग्रेस विधायक इमरती देवी का कहना है- मैं मंत्री रही हूं। अभी पता चला है कि दिग्विजय सिंह आए हैं। लेकिन हम दिग्विजय सिंह की वजह से ही भोपाल से भागे हैं। उन्होंने पूरी कांग्रेस बर्बाद कर दी। साथ ही एक और विधायक ने भी यही आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह की वजह से कांग्रेस की ये दुर्गति हुई है।

वहीँ कांग्रेस के बागी विधायक मनोज चौधरी ने बेंगलुरु से विडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए तैयार हूं लेकिन मेरी कुछ शर्ते हैं।

ये भी पढ़ें: भाई ही बना भाई का दुश्मन, टुकड़े-टुकड़े कर उतारा मौत के घाट

Ashiki

Ashiki

Next Story