×

अयोध्या में बनेगी भगवान राम की इतनी ऊंची मूर्ति, भारत के नाम होगा विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या जिले में लगने वाली भगवान श्री राम की यह प्रतिमा विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। यह प्रतिमा अभी तक की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी।

Newstrack
Published on: 31 July 2020 3:31 AM GMT
अयोध्या में बनेगी भगवान राम की इतनी ऊंची मूर्ति, भारत के नाम होगा विश्व रिकॉर्ड
X

लखनऊ: इतने वर्षों के इंतज़ार के बाद भगवन राम के भक्तों के लिए इन दिनों जश्न का माहौल है। फाइनली अब राम मंदिर बनाने की तैयारियां शुरू हो गयी है। इसके साथ ही भगवान श्री राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा भी लगाने की तैयारियां तेज कर दी गयी हैं।

ये भी पढ़ें: Jio Phone 5 को लाॅन्च करने की तैयारी में रिलायंस, कीमत 500 से भी कम, जानें फीचर्स

बनेगा विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या जिले में लगने वाली भगवान श्री राम की यह प्रतिमा विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। यह प्रतिमा अभी तक की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। फिलहाल चीन में गौतम बुद्ध की प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इसकी ऊंचाई 208 मीटर है। लेकिन अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति 251 मीटर ऊंची होगी। मूर्ति बनने के साथ ही अयोध्या चीन से आगे निकल जाएगा और भारत के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ जायेगा।

ये भी पढ़ें: इन दिग्गज कम्पनियों पर लगा कंटेंट चोरी का आरोप, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी चेतावनी

पूर्ण स्वदेशी होगी मूर्ति

खास बात यह है कि ये प्रतिमा पूरी तरह से स्वदेशी होगी। जिसका पूरा निर्माण उत्तर प्रदेश में ही किया जाएगा। इसका कोई भी अंश विदेश में नहीं बनेगा और ना ही विदेश में इसके किसी हिस्से की ढलाई होगी। नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार को भगवान राम की मूर्ति के निर्माण का काम सौंपा गया है। इन्होने ने ही गुजरात में सरदार पटेल की 183 मीटर ऊंची प्रतिमा डिजाइन की थी। बता दें कि मूर्तिकार राम सुतार और उनके बेटे अनिल सुतार पद्म भूषण से सम्मानित हो चुके हैं। राम सुतार इन दिनों भगवान राम की मूर्ति के निर्माण में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें: UP: पावर कार्पोरेशन के इस प्रोजक्ट में हुआ बड़ा घोटाला, अभियंता संघ का आरोप

लगेगा इतना समाय

बता दें कि मूर्ति निर्माण कार्य शुरू होने के बाद उसके निर्माण में करीब साढ़े तीन साल का समय लग जायेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के बाद ही मूर्ति निर्माण का काम भी प्रारम्भ हो जाएगा।

खास बातें....

अयोध्या में बनने वाली यह प्रतिमा खास होगी होगी। यह विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति तो होगी ही, लेकिन इसमें अनेक विशेषताएं भी होंगी। इस मूर्ति में 20 मीटर ऊंचा चक्र होगा। या प्रतिमा 50 मीटर ऊंचे बेस पर खड़ी होगी। इसके साथ ही बेस के नीचे ही भव्य म्यूजियम होगा। जहां टेक्नोलॉजी के जरिये भगवान विष्णु के सभी अवतारों को दिखाया जाएगा। यहां डिजिटल म्यूजियम, फूड प्लाजा, लैंड स्केपिंग, लाइब्रेरी, रामायण काल की गैलरी आदि भी बनायी जायेंगी।

ये भी पढ़ें: UP के इस जिले में कोरोना का कहर, नर्स समेत 19 नए संक्रमित मिले

Newstrack

Newstrack

Next Story