×

दलित समुदाय के 27 लोगों ने किया धर्म परिवर्तन, पूरी बात जानकर रह जाएंगे दंग

बाबा साहेब अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित समारोह में लोगों को भगवान बुद्ध के बताए नियमों और बातों का अनुसरण करने की बात बताई गई।

Newstrack
Published on: 7 Dec 2020 6:30 AM GMT
दलित समुदाय के 27 लोगों ने किया धर्म परिवर्तन, पूरी बात जानकर रह जाएंगे दंग
X
समता सैनिक दल के जिलाध्यक्ष अमित धनदे ने बताया कि हिन्दू धर्म से बौद्ध धर्म को अंगीकार करने वाले सभी लोग दलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक बार फिर धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया है। यहां दलित समाज के दो दर्जन से अधिक लोगों ने हिन्दू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया है।

पूरे विधि-विधान से दलित समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके लिए भव्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। बौद्ध भिक्षुओं के अलावा दूर-दराज के इलाकों से बड़ी तादाद में लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे थे।

ये कार्यक्रम समता सैनिक दल और भारतीय बौद्ध महासभा की तरफ से आयोजित किया गया था। बाड़मेर के रामसर और पिलानी गांव के दो परिवारों ने तो अपने पूरे सदस्यों के साथ बौद्ध धर्म अपना लिया है। इनकी दीक्षा विधिवत सम्पन्न कराई गई।

baudh religion बौध धर्म द्वारा आयोजित कार्यक्रम ( सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया)

किसान आंदोलन: भारत बंद से बढ़ेंगी मुश्किलें, ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित हुआ था कार्यक्रम

बौद्ध भिक्षुओं के गुरु ने उन्हें दीक्षा दिलाई। बाबा साहेब अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित इस समारोह में उनको भगवान बुद्ध के बताए नियमों और बातों का अनुसरण करने की बात बताई गई।

वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन करने समता सैनिक दल के जिलाध्यक्ष अमित धनदे ने बताया कि हिन्दू धर्म से बौद्ध धर्म को अंगीकार करने वाले सभी लोग दलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

ये सभी लोग जिले के अलग अलग गांवों से हैं। इन लोगों का आरोप है कि वे हिन्दू धर्म की वर्ण व्यवस्था से दुखी हैं। जिसके चलते वे अपने मूल धर्म से बौद्ध धर्म में जा रहे हैं।वे भगवान बुद्ध के बताए नियमों को अंगीकार कर रहे हैं। उनके बताये गये नियमों पर चलेंगे।

रेल यात्रियों को झटका: इन स्टेशनों पर लगेगा ज्यादा किराया, ये है वजह

Police Team पुलिस की फोटो(सोशल मीडिया)

यूपी के गाजियाबाद में भी आया था ऐसा मामला

इससे पहले बीते दिनों यूपी के गाजियाबाद में वाल्मीकि समुदाय के करीब 236 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था। ये पूरा वाकया गाजियाबाद के करहैड़ा गांव में सामने आया था।

ऐसा बताया गया कि यहां वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने अपने साथ भेदभाव और जातीय उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था।

बौद्ध धर्म में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए इन तमाम लोगों ने आरोप लगाया था कि उनके गांव में सवर्ण समाज के लोग बहुसंख्यक हैं, जिस वजह से उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है। उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। पुलिस भी उनकी नहीं सुनती है। इस वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story